कौशांबी15जनवरी25*हाड़ कपाने वाली ठंड में बलीपुर टाटा में समाजसेवियों ने गरीबो को दिया कम्बल*
*कौशांबी।* कई दिन से हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ रही है जिनके पास गर्म कपड़े कम है वह परेशान दिखाई पड़ रहे हैं समाजसेवी लोगों ने गरीबों की मदद को हाथ बढ़ाया है और कंबल वितरण किया है सुबह से कोहरा होने के बाद भी कम्बल की चाहत में कांपते ठिठुरते लोग मौके पर पहुंचे हैं और कम्बल पा कर प्रसन्नता जाहिर की है
कंपकपाती ठंड में गरीब कमजोर मजलूम असहाय विकलांग बूढ़े जरूरतमंद लोगों को समाजसेवी लोगों ने कंबल वितरण कर उनकी जरूरत पूर्ण करने का प्रयास किया है विकासखंड चायल के ग्राम सभा बलीपुर टाटा में बुधवार को 250 से अधिक कंबल का वितरण ग्राम वासियों को किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पर्व पर विनय कुमार त्रिपाठी के द्वारा गरीब कमजोर मजलूम बूढ़े विकलांग असहाय जरूरतमंद ग्रामवासियों को कम्बल दिया गया है इस मौके पर 250 से अधिक लोगों को कम्बल दे कर उन्हें राहत दी गई है जिसके साथ ही सहयोगी डॉक्टर शिव मोहन त्रिपाठी, दिलीप कुमार त्रिपाठी रामनरेश त्रिपाठी, कृष्ण दत्त त्रिपाठी, डॉ विजय कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार त्रिपाठी, सतीश कुमार त्रिपाठी, महेंद्र कुमार मिश्रा, रवि गुप्ता आदि गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस कम्बल वितरण आयोजन को सफल बनाया गया।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*छात्र का हुजूम उतरे सड़क पर छात्रों ने मचाया बवाल,कई वाहनों को किया तोड़फोड़,
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🔳 दोपहर_समाचार 🔳*