कौशांबी 19 मई 2023*थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्रांतर्गत नाबालिग की जहर खाने से हुई मृत्यु की घटना का किया गया सफल अनावरण*
कौशाम्बी||जिले के थाना पश्चिम शरीरा पर दिनाँक 17.05.2023 को मु0अ0स0112/23 धारा 354क/302/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम अनुज द्विवेदी पुत्र अवधेश द्विवेदी निवासी गलेहरा थाना धाता जनपद फतेहपुर पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना की गई तो य़ह तथ्य प्रकाश में आया है कि आरोपी अनुज द्विवेदी मृतका अंजू (परिवर्तित नाम)से प्रेम करता था तथा मृतका भी उससे प्रेम करती थी। इसी बीच आरोपी अमरदीप तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी निवासी गोराजू थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी भी मृतका को पसंद करने लगा और मृतका की माँ के पास शादी का प्रस्ताव लेकर गया l जिसपर मृतका की माँ द्वारा य़ह कहकर इनकार कर दिया गया कि हमारी पुत्री अभी पढ़ाई करती हैं और अभी छोटी है उसकी शादी की उम्र नहीं है फिर भी अमरदीप मृतका से फोन से व फेसबुक से बात करता रहा, मिलता रहा तथा शादी के लिए जिद करता रहा। आरोपी अनुज भी मृतका से मिलता व बात करता रहा। दिनाँक 17.05.2023 को सुबह 08:30 बजे आरोपीगणों द्वारा मृतका से मिलकर य़ह पूछा गया कि तुम किसे प्रेम करती हो इस बात पर मृतका द्वारा अभी कुछ भी बताने से मना कर दिया गया ।इस विवाद के बाद मृतका द्वारा आरोपीगणों के पहुँचने से पहले पानी की बोतल में जहर (सल्फास)मिलाकर पी लिया गया l जिससे उसकी मृत्यु हो गई है आरोपी अनुज द्विवेदी मृतका के चचेरे मामा का लड़का है l
*कौशाम्बी से- व्यूरो चीफ की रिपोर्ट न्यूज यूपी आज तक*
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री