कानपुर नगर16अगस्त26*कानपुर में 16 रुपये की सेल ने मचाई अफरा-तफरी
कानपुर नगर से हमीद हसन, यूपीआजतक
कानपुर नगर में कपड़ा कारोबारी की ओर से लगाई गई महज 16 मिनट की 16 रुपये वाली सेल देखते ही देखते भारी भीड़ और अफरा-तफरी में बदल गई।
दरअसल, कपड़ा कारोबारी रईस आलम ने अपने जन्मदिन के मौके पर ग्राहकों को अनोखा तोहफा देने के लिए 16 मिनट की विशेष सेल का ऐलान किया था। इस सेल में कपड़ों समेत कई सामान महज 16 रुपये में देने की बात कही गई थी।
ऑफर की खबर फैलते ही आलम मार्केट में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू होने लगी और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। भारी भीड़ के चलते इलाके में यातायात भी बाधित हो गया।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों के चोटिल होने की सूचना सामने आई है।
घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकानदार और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
महज 16 रुपये के सामान के लिए शुरू हुई 16 मिनट की सेल ने कुछ ही देर में ऐसा हंगामा खड़ा कर दिया कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कानपुर नगर से हमीद हसन की रिपोर्ट, यूपीआजतक।

More Stories
नई दिल्ली16अगस्त2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली16अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨