कोटा 29दिसम्बर 25*अरावली बचाने एवं मनरेगा को लेकर कोटा में कांग्रेस की जन जागरण रैली,बीजेपी सरकार पर बरसे अमित धारीवाल
कोटा। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण एवं मनरेगा को लेकर कोटा उत्तर विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जन जागरण रैली निकाली गई। यह रैली अग्रसेन चौराहे से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अमित धारीवाल ने कहा कि अरावली केवल पहाड़ नहीं, बल्कि राजस्थान की जीवनरेखा है। यह जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन मौजूदा बीजेपी सरकार की नीतियों के कारण अरावली लगातार खतरे में है। अमित धारीवाल ने मनरेगा को लेकर कहा कि महात्मा गांधी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे, केन्द्र सरकार मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी जी का तिरस्कार कर रही है, जो कि गलत है।
अमित धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस अरावली के संरक्षण के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर तुरंत रोक लगे, पर्यावरण कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए और स्थानीय लोगों की आजीविका व पर्यावरण दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “अरावली बचाओ”, “पर्यावरण बचाओ”, “बीजेपी सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अरावली के संरक्षण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जन जागरण रैली के जरिए कांग्रेस ने साफ संदेश दिया कि पर्यावरण से जुड़ा यह मुद्दा अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है।
रैली में प्रदेश सचिव शिवकान्त नन्दवाना, कोटा जिलाध्यक्ष राखी गौतम, कोटा उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष नेवालाल गुर्जर, विष्णु मेवाड़ा, ललित कुमार राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जिलाध्यक्ष अनिल सुवालका, एससी कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिनेश खटीक, एससी जिलाध्यक्ष अशोक मेघवाल, वक्फ बोर्ड डिप्टी चैयरमेन साजिस खान, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, मण्डल अध्यक्ष अरशद कुरैशी, रामस्वरूप चांदना, लेखराज सैनी, ऋषव माथुर, अंकुर सेठिया, मुकेश खंगार, कांग्रेस कार्यकर्ता नन्दकिशोर, अजय भान सिंह, गोपाल मंग्यानी, अन्नू कुमार, कौशल्या सैनी, नीरज राजावत, अब्दुल कलीम, शादाब खान, अभिषेक सैनी सूरज सैनी विष्णु दीपक नागर, प्रशान्त सिंह, प्रशान्त जैन, शाहरूख मंसूरी, अनस खान, यश गौतम, लतीफ भाई, दिनेश मीणा, तेजराम बैरवा, अंकित पांचाल, योगेश चावला, अंकित देवड़ा, राहुल महाराजा, सुमित गुर्जर, अनिल नावर महिला कार्यकर्ता इन्द्रा मीणा, शकिला खानम, भारती समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
#Team_Shanti_Dhariwal
#Team_Amit_Dhariwal
#अरावली_बचाओ_देश_बचाओ
#अमितधारीवाल
#महासचिव_राजस्थान_प्रदेश_कांग्रेस_कमेटी

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*