April 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कुरुक्षेत्र27सितम्बर25*भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर कुरुक्षेत्र में।

कुरुक्षेत्र27सितम्बर25*भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर कुरुक्षेत्र में।

कुरुक्षेत्र27सितम्बर25*भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर कुरुक्षेत्र में।

हरियाणा की ऐतिहासिक और धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जागरूक किसान और किसान नेता भाग लेंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सुनील माजरा ने बताया कि इस चिंतन शिविर का आयोजन भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन की तरफ से किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में आयोजित यह चिंतन शिविर 29 सितंबर से एक अक्टूबर 2025 तक चलेगा। जिसमें ऑल इंडिया भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन के साथी बुद्धिजीवी कृषि वैज्ञानिक और विश्लेषक डेलीगेट के रूप में भाग लेंगे। इस शिविर में पूरे देश से कई राज्यों के किसान हिस्सा लेंगे। जिसमें हरियाणा पंजाब दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश झारखंड केरला आदी के किसान भाग लेंगे। बात करते हुए सुनील माजरा ने बताया आज किसान बिजली के स्मार्ट मीटर, महंगे डीजल,महंगे के कृषि उपकरण, फसल के उचित दाम ने मिलने, मनमानी तरीके से भूमि अधिग्रहण करना, न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, किसानो की कर्ज माफी, स्वामी नाथन की रिपोर्ट, फसलों की समय पर खरीद ने होना, खराब फसलों का उचित मुआवजा नही मिलना, युवाओं की बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार की चुप्पी किसानों के गुस्से को भड़का रही है। इसी नाराजगी और असंतोष को आवाज देने के लिए इस चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस चिंतन शिविर का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौघरी जोगेन्दर नैन जी करेगे।

Taza Khabar