सीधी म0प्र020जुलाई24*किशोरी से भाई ने किया दुष्कर्म, बहनें गर्भपात की करा रही थीं कोशिश, आरोपित व नर्स समेत चार गिरफ्तार*
*किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,झांसा देकर दुष्कर्म किया और घर छोड़ दिया*
*पाक्सो एक्ट के तहत की गई है पूरी कार्रवाई*
सीधी। दुष्कर्म के बाद किशोरी का गर्भपात कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की सूचना पर आरोपित पुष्पेंद्र कुशवाह, उसकी दो बहनों और नर्स शकुंतला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपितों को जेल भेज दिया गया। किशोरी को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय के अनुसार, किशोरी के पिता ने शिकायत कि आरोपित पुष्पेंद्र कुशवाह ने उसकी नाबालिग बेटी से गत जनवरी में दुष्कर्म किया था। इससे उसे छह माह का गर्भ था। इसके बाद आरोपित और उसकी दो बहनें एक नर्स से किशोरी का गर्भपात करा रहे थे।

More Stories
मुजफ्फरनगर29जुलाई26*कांवड़ यात्रा को लेकर एटीएस उतरी मैदान में*
शामली29जुलाई26*कावड़ यात्रा मर अपने वाहनों पर साइलेंसर लगाकर चलें व तेजगति से अपने वाहन ना चलाएः यातायात प्रभारी निधि चौधरी*
रायगड29जुलाई26*रायगड पोलिस दलावर शोककळा! कर्तव्यनिष्ठ श्वान ‘ऑस्कर’ला भावपूर्ण श्रद्धांजली