कासरगोड केरल30जुलाई25*15 साल की बच्ची को गर्भवती कर अब्बा भाग गया खाड़ी देश, डिलीवरी के बाद अम्मी ने दर्ज कराया केस: वापस लाकर केरल पुलिस ने किया गिरफ्तार*
केरल में कासरगोड़ जिले के होसदुर्ग शहर में एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची गर्भवती हुई। प्रसव के बाद पता चला कि उसके अब्बा ने ही उसके साथ रेप किया। लड़की गर्भवती हुई तो आरोपित खाड़ी देश भाग गया। पुलिस उसे विदेश से वापस भारत लाई और उसके बाद गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक का मूल निवासी 48 वर्षीय आरोपित कासरगोड़ में कनहंगड के नगर पालिका क्वार्टर में बीवी और 5 बच्चों के साथ रहता है। उसकी बेटी 10वीं की छात्रा है। बच्ची ने 22 जुलाई को घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन रक्तस्राव काफी अधिक हुआ।
इसके बाद उसे कनहंगड के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद बच्ची की माँ ने होसदुर्ग पुलिस को मामले की शिकायत दी।
होसदुर्ग पुलिस के अनुसार, उसने अपनी ही 15 वर्षीय बेटी को गर्भवती कर दिया। बेटी के प्रसव से लगभग एक महीना पहले वह खाड़ी देश भाग गया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस पहले उसे खाड़ी देश से वापस भारत लेकर आई और फिर गिरफ्तार कर लिया। बच्ची और आरोपित के DNA सैंपल जाँच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल पुलिस की आगे की जाँच जारी है।

More Stories
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा