कासगंज28नवम्बर*महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बाबा रामदेव द्वारा की गई अमर्यादित भाषा का किया विरोध।
महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने अपने एक निजी बयान में बाबा रामदेव द्वारा महिलाओं पर जो अभद्र एवं बेहद अमर्यादित भाषा में जो टिप्पणी की है उसका विरोध करते हुए महिला जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह समूची नारी जाति का अपमान है उन्होंने उस महिला वर्ग को न केवल अभद्र शब्दों से नवाज़ा है बल्कि महिलाओं का अपमान भी किया है, ये बाबा रामदेव की ओछी मानसिकता का प्रतीक है ये बाबा रामदेव वही है जो मोदी सरकार के ब्रांड एंबेसडर है जिस भारत देश में महिलाओं को सम्मान दिया जाता हो जिस देश में इंदिरा जी को दुर्गा शक्ति के नाम से जाना जाता हो, जहाँ लता मंगेशकर जी को संगीत की देवी के रूप में जाना जाता हो, जहाँ पी टी ऊषा जी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हो, नारी को मातृशक्ति के रूप में पूजा जाता हो उस मात्र भूमि पर महिलाओं का इतना बड़ा अपमान असहनीय है निंदनीय है घृणित है इस घटना पर बाबा रामदेव को तत्काल प्रभाव से मातृशक्ति से माफी मांगनी चाहिए।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री