कानपूर नगर२६जनवरी2026★शिवराजपुर ब्लॉक संसाधन केन्द्र में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया★★
कानपूर नगर * शिवराजपुर ब्लॉक संसाधन केन्द्र में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री कृपा शंकर यादव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
ध्वजारोहण के उपरांत श्री कृपा शंकर यादव ने महान पुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
अपने संबोधन में श्री कृपा शंकर यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाने वाला पर्व है। उन्होंने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त नींव बताते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों से पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।
न्यूज रिपोर्टर
शैलेन्द्र कुमार
More Stories
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* दानिश पर हत्या का आरोप—पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल!*
कानपुर नगर 10 अक्टूबर 26*मकान के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*