कानपुर4सितम्बर24*बुढ़वा मंगल की तैयारियों को लेकर ए.सी.पी ने पैदल गस्त कर लिया जाएजा*
बुढ़वा मंगल की तैयारियों को लेकर पनकी ए.सी.पी श्वेता सिंह ने मंगलवार को पनकी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया ए.सी.पी ने पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया
*कानपुर* पनकी के पंचमुखी हनुमान मंदिर में 17 सितंबर को पडने वाले बुढ़वा मंगल पर्व के अवसर पर यातायात , सुरक्षा व दर्शन व्यवस्थाओं को लेकर पनकी ए.सी.पी श्वेता सिंह द्वारा मंगलवार को निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने मंदिर सहित आसपास के इलाके का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया । साथ ही महंत महामंडलेश्वर कृष्ण दास व जितेंद्र दास से मुलाकात कर मेले की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गौरतलब है कि भादौ मास के अंतिम मंगलवार 17 सितंबर को पड़ने वाले बुढ़वा मंगल को पनकी धाम मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन हो रहा है । वही इस दिन 5 लाख से अधिक श्रद्धालु पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आने की संभावना बनी हुई है । मेले के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को पनकी ए.सी.पी श्वेता सिंह प्रभारी निरीक्षक द्वितीय पनकी के साथ निरीक्षण करने के लिए मंदिर परिसर पहुंची।थाना पनकी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर व्यवस्थाओं का अमल करने का निर्देश दिए गए । उन्होंने बताया कि पर्व को लेकर शीघ ही बैठक कर निर्णय लिए जायेंगे।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुनील तिपाठी मेला प्रभारी S. K. तिवारी चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह, पुष्पराज सिंह, सत्यपाल सिंह,अमित कुमार, उप निरीक्षक जयराम मिश्रा, अमित कुमार सहाय कृष्ण कुमार, प्रभात मिश्रा, अंकित मिश्रा, आशुतोष, हेड कांस्टेबल शिवनाथ, योगेश आदि मौजूद रहे.

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
रायगड11अगस्त2026*मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामावर मनसे आक्रमक; खारपाडा टोलनाका बंद करण्याची मागणी
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम