कानपुर27अक्टूबर23*मीडिया अपडेट-सजेती थाना क्षेत्र के हमीरामऊ गांव का मामला*
प्रकरण में अवगत कराना है कि शैलेंद्र प्रजापति पुत्र शिवदास प्रजापति निवासी ग्राम हमीरामऊ थाना सजेती, कानपुर नगर, उम्र 35 वर्ष के घर में सुबह करीब 11 बजे रसोई में रखें चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण रसोई के छप्पर में आग लग गई जिसके बाद आग पूरे घर में फैल गई। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था जिस कारण घर में रखा गृहस्थी का सामान, राशन तथा कागजात जल गए परंतु कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर पूर्णता काबू पा लिया गया है। स्थिति सामान्य है तथा किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

More Stories
बांदा3अप्रैल26*अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़*
कानपुर नगर ३ अप्रैल 26*मिडिल ईस्ट तनाव का असर: गैस संकट से बेकरी उद्योग बेहाल, कानपुर में 1250 फैक्ट्री बंद
कौशाम्बी 3अप्रैल 26*एएसपी ने की जनसुनवाई, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश*