बांदा – ब्रेकिंग न्यूज
बांदा3अप्रैल26*अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़*
बांदा के सुतरखाने मोहल्ले में कोतवाली नगर पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कई बोरा सुपारी बने गुटके, रैपर, मशीन आदि को कब्जे में लिया है, साथ ही दो अभियुक्तों को भी पकड़ लिया है।
बरामद सामान में कई बोरा सुपारी बने गुटके,
रैपर,मशीन आदि,गुटखा बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले अन्य उपकरण शामिल हैं।
पुलिस ने दो अभियुक्तों को भी पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि यह फैक्ट्री लंबे समय से अवैध रूप से चल रही थी, जिससे सरकार को भारी नुकसान हो रहा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
*यूपीआजतक से बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट*

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
चंडीगढ़15जुलाई 2026 दिन बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर🌅 *हरियाणा सुप्रभात समाचार* 🌅
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन बुधवार*आज का राशिफल*