*मीडिया अपडेट – यातायात परिवर्तन*
कानपुर22फरवरी*मेट्रो निर्माण के लिए बदला रहेगा लाल इमली जाने वाला ट्रैफिक*
कानपुर। मेट्रो रेल निर्माण कार्य को गति देने को लेकर लाल इमली को आने जाने वाला ट्रैफिक आगामी 15 दिनों के लिए बदला रहेगा।
नए परिवर्तन के अनुसार जो यातायात लाल इमली से चुन्नीगंज अपोलो हॉस्पिटल होकर जाता था वह अब केवल अपोलो हॉस्पिटल तक ही जा सकेगा जिस वाहन को लाल इमली से चुन्नीगंज जाना है वह ग्वालटोली चौराहे होते हुए चुन्नीगंज जा सकता है। इसी तरह जिस वाहन को चुन्नी गंज से लाल इमली आना है। वह ग्वालटोली चौराहे होते हुए लाल इमली चौराहे जा सकता है। यह व्यवस्था आज से 15 दिनों के लिए लागू की गई है। 15 दिनों के बाद पुनः पूर्व की भांति यातायात संचालित किया जाएगा। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आप मोबाइल नंबर 9305104302 पर संपर्क कर सकते हैं।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*