कानपुर22जुलाई23*मणिपुर में महिलाओं के साथ शर्मसार करने वाली घटना से देश के गृह मंत्री अपने पद से इस्तीफा दें:सुरेखा यादव।*
*मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शर्मसार घटना के विरोध में सपा महिला सभा ने अंबेडकर प्रतिमा नाना राव पार्क में मोमबत्ती जलाकर अपना विरोध जताया*
*कानपुर से संवाददाता साहेब आलम की रिपोर्ट यूपीआजतक।
*कानपुर।* मणिपुर में महिलाओं के साअमानवीय घटना एवं दुर्व्यवहार से देश को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में समाजवादी महिला सभा कानपुर महानगर के तत्वाधान में महिला सभा महानगर सुरेखा यादव ने अपनी महिला संगठन के साथ मिलकर घटना में पीड़ित महिलाओं के सम्मान में मोमबत्ती जलाकर अपना विरोध दर्ज किया इस अवसर पर महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सुरेखा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मणिपुर मैं महिलाओं के साथ की गई अमानवीय घटना एवं दुर्व्यवहार से देश का सिर शर्म से झुक गया है इस घटना की समाजवादी पार्टी महिला सभा कटु शब्दों में निंदा करती है मणिपुर घटना ने पूरी महिला समाज का अपमान हुआ है देश की महिलाएं देश को कभी माफ नहीं करेगी!महानगर अध्यक्ष सुलेखा यादव ने बताया कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान व आबरू सुरक्षित नहीं है मणिपुर की घटना करने वालों को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि महिला ही दुर्गा लक्ष्मी सरस्वती व मां बहन का स्वरूप होती है महिलाओं को शर्मसार करने वाले दोषियों को फांसी की सजा दी जाए देश के गृहमंत्री अमित शाह को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए!
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सुरेखा यादव अंजला वर्मा सिंपल सिंह उमा देवी शिप्रा जुलेखा बेगम मंजू शाह के अलावा समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद , मोहम्मद शादाब खान, मोहम्मद तौसीफ, पुष्पा कुशवाहा, मीरा गुप्ता पुष्पा समिता उर्मिला विश्वकर्मा शारदा यादव विनीता यादव दीप्ति कनौजिया शिप्रा यादव, सिंपल सिंह सोनी गुप्ता उमा देवी, इत्यादि लोग मौजूद रहे!

More Stories
लखनऊ27मई26*सनातन महापरिषद भारत और राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सम्मान समारोह का आयोजन
कानपुर नगर27मई26*आईआईटी कानपुर के सहयोग से सरकारी स्कूल के बच्चे सीख रहे डेटा माइनिंग और रोबोटिक्स*
लखनऊ27मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*