कानपुर15जनवरी2023*एन्डोवैस्कुलर विधि द्वारा सफल उपचार
हृदय रोग संस्थान, कानपुर उ0प्र0 शासन का “सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स“ है, जहॉ पर कार्डियोलाजी और कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी के क्षेत्र में प्रषिक्षित मानव संसाधन द्वारा हृदय रोगियों की जॉच एवं इलाज किया जाता है। उ0प्र0 के विभिन्न क्षेत्रों से हृदय रोग से ग्रसित मरीज अपना उपचार कराने इस संस्थान में आते है।
दिनांक 11.01.2023 को छिबरामऊ, निवासी एक 35 वर्षीय महिला की एन्डोवैस्कुलर सर्जरी कर उसका सफलतापूर्वक उपचार किया गया है। एक महीने से सांस लेने में तकलीफ तथा 15-20 दिन से खाँसी की षिकायत लेकर रोगी हृदय रोग संस्थान की ओ0पी0डी0 में आयी थी। चेस्ट एक्स-रे जॉच में एक हल्की सी असामान्य छवि देखने के पष्चात रोगी का सीटी एरोटोग्राम करवाया गया जिससें रोगी की डिसेन्डिंर्ग एओटा में सेकुलर एन्यूरिज्म पाया गया।
रोगी को आवष्यक उपचार प्रदान करने हेतु दिनांक 09.01.2023 को भर्ती कर, उसका इण्डोवैस्कुलर प्रोसीजर प्लान किया गया था। रोगी की दषा को स्थिर करने हेतु दो दिन तक उसका औषधियों से उपचार करने के पष्चात् लोकल एन्स्थीसिया के अन्तर्गत रोगी की सर्जरी की गयी तथा राइट फीमोरल आर्टरी के माध्यम से डिसेन्डिंर्ग एओटा में कवर्ड स्टेन्ट प्लेसमेन्ट करते हुए एन्यूरिज्म को रिपेयर किया गया। इस प्रक्रिया की रेडियोग्राफिक पुष्टि ओ0टी0 टेबल पर ही कर ली गयी थी। तदोपरान्त रोगी को 24 घण्टे तक आई0सी0यू0 में डाक्टरों की निगरानी में रखा गया था। वर्तमान में रोगी को कोई तकलीफ नहीं है तथा वार्ड में भर्ती है। रोगी की स्वास्थ्य की स्थिति का मूल्यांकन करने पश्चात् उसे एक से दो दिन में डिस्चार्ज भी कर दिया जायेगा।
रोगी एवं उसके परिवारजन चिकित्सकों द्वारा किये गये उपचार से काफी सन्तुष्ट एवं प्रसन्न हैं। डा0 राकेष कुमार वर्मा, विभागाध्यक्ष सी0टी0वी0एस0, डा0 नीरज प्रकाष, डा0 सौरव कुमार गौड़, डा0 माधुरी प्रियदर्षी, डा0 अंकित सिंह आदि द्वारा यह सफलतापूर्वक सर्जरी की गयी। हृदय रोग संस्थान, कानपुर के निदेशक, डा0 विनय कृष्ण द्वारा डा0 राकेष वर्मा एवं उनकी टीम को बधाई और गम्भीर रोगियों का इस प्रकार आधुनिक उपचार करते रहने की शुभकामनाऐं दी है।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*