कानपुर13फरवरी2023*पालतू पागल कुत्ते के हमला करने से लोगों का बना जान का खतरा*
कानपुर कमिश्नर थाना पनकी चौकी रतनपुर क्षेत्र में एक कुत्ते के हमला करने व काटने से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। लोग अपने बच्चों को घर के बाहर खेलने के लिए नहीं भेज पा रहे हैं जब इस शिकायत के लिए कुत्ते के मालिक संदीप सिंह से बताई गई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि हमने कुत्ते को अपने घर से भगा दिया क्षेत्रीय लोगों के लिए आतंक का पर्याय बना कुत्ता चौकी जाकर दी तहरीर पुलिस से लगाई गुहार की बचाएं हमारे मोहल्ले वालों की कुत्ते से बचाए जान
मामला है। रतनपुर क्षेत्र नीम चौराहे के एक मोहल्ले के पास का आबादी बहुल क्षेत्र में एक कुत्ते ने कई लोगों को बुरी तरह से जख्मी करके काटा जिसमें महिलाएं बच्चे भी शामिल हैं घरों में पालतू पशुओं को भी बराबर काट रहा है जिससे भय का माहौल पूरे मोहल्ले में व्याप्त है लोग डरे सहमे अपने घरों से नहीं निकल रहें हैं ।
इस मामले में संवाददाता द्वारा भारतीय जीवजन्तु कल्याण बोर्ड भारत सरकार की मानद प्रतिनिधि HAWR पूनम पांडे से बात हुई तो उन्होंने बताया ऐसे मामले में पालतू पशु के मालिक पर पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा कर जुर्माना और सजा का प्रावधान है। मामले की शिकायत पर कार्रवाई कराई जाएगी। अब तक कुत्ते द्वारा हमला कर लगभग आधा दर्जन लोगों को काट चुका है जिनका नाम रघुनाथ गुप्ता, राजा, खेमसिंह, आकाश आदि लोग हैं
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया