*कानपुर नगर, दिनांक 13 जनवरी, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर13जनवरी2023*जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा-2023 (कक्षा-6) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ हो चुकें है।
प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय सरसौल कानपुर नगर ड0 एम0के0 जैन ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा-2023 (कक्षा-6) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ हो चुकें है। इसमें कानपुर नगर के सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा-5 में अध्ययनरत् अभ्यर्थी भाग ले सकते है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 01-05-2011 से 30-04-2013 के बीच होनी चाहिए (दोनों तिथियाँ सम्मिलित)। केन्द्र सरकार के निमयानुसार आरक्षण की व्यवस्था है। इसमें 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत् अभ्यर्थियों लिए आरक्षित है। कुल 80 सीटों में एक तिहाई सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित है। आवेदन हेतु नवोदय विद्यालय समिति, मुख्यालय नोएडा की बेबसाइट पर जाकर आवेदन किये जा सकते हैं। ये पूर्णतयाः निःशुल्क है। आवेदन की अन्तिम तिथि 31-01-2023 है एवं परीक्षा की तिथि 29-04-2023 है।
———————–

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार