*कानपुर नगर, दिनांक 10 अगस्त, 2023 (सू0/वि0)*
कानपुर10अगस्त23*विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से पूर्व की गतिविधियों के संबंध में स्वीप की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजेश कुमार की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से पूर्व की गतिविधियों के संबंध में स्वीप की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से पूर्व की गतिविधियों के संबंध में स्वीप के अन्तर्गत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं स्वीप से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार स्वीप से सम्बन्धित गतिविधियों को कराये जाने के सम्बन्ध में सभी को निर्देश दिये गये।
उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 का कार्यक्रम विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17 अक्टूबर, 2023 (मंगलवार), दावे और आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि दिनांक 17 अक्टूबर, 2023 (मंगलवार) से दिनांक 30 नवम्बर, 2023 (वृहस्पतिवार), विशेष अभियान दिवस 28 अक्टूबर, 2023 (शनिवार), 29 अक्टूबर, 2023 (रविवार), 04 नवम्बर, 2023 (शनिवार), 05 नवम्बर, 2023 (रविवार), 25 नवम्बर, 2023 (शनिवार), 26 नवम्बर, 2023 (रविवार) है। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी, 2024 (शुक्रवार) है।
उन्होंने बैठक में निर्देश दिये कि युवा मतदाताओं (18-19 व 19-30 आयुवर्ग के मतदाता), महिला मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं का नियमित पंजीकरण कराया जाये तथा विशेष अभियान की तिथियों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे अधिक से अधिक युवा अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सके। उच्च/माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों/कालेजों में मतदाताओं की जागरूकता बढ़ाने एवं निर्वाचक नामावली में अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण हेतु मतदाता जागरूकता विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं क्विज प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, स्लोगन, पेटिंग, मेहदी, रंगोली, कहानी आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाये।
जनपद/विधान सभा स्तर पर मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता से संबंधित creatives,Articles,Slogans,Jingles,Short films आदि तैयार की जायें एवं उनका प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार किया जाये। विभिन्न आयोजित गतिविधियों यथा प्रतियोगितायें, रैली, मानव श्रंखला, नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित कर प्रचार-प्रसार कराया जाये।
मतदाता पंजीकरण हेतु मतदाताओं को आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये विभिन्न IT Plateforms यथा नागरिक पोर्टल https://voters,eci.gov.in/Voter Helpline App, PWD App तथा हेल्पलाइन नं0-1950 आदि की जानकारी एवं उसका उपयोग किए जाने हेतु जागरूक करने में एन.एस.एस. नेहरू युवा केन्द्र, एन.सी.सी., भारत स्काउट एवं गाइड तथा सिविल डिफेन्स आदि संस्थाओं के माध्यम से आयोजित कराकर मतदाताओं को जागरूकत किया जाये। स्कूल/कालेज, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में हेल्प डेस्क की स्थापना की जाये। 01 अक्टूबर, 2023 एवं 01 जनवरी, 2024 को जो छात्र/छात्रा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों उनके फार्म-6 भरवा लिए जायें। संस्थान में कैम्पस अम्बेस्डर और पंजीकरण कोआर्डिनेटर बनाये जायें और उनके न नाम एवं मो0नं0 की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध करायी जाये।
बैठक में अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) एस0पी0 सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) जंगबहादुर यादव, अपर नगर मजिस्ट्रेट (षष्टम) ऋतु प्रिया, अपर नगर मजिस्ट्रेट (सप्तम) एस0बी0 सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग डा0 अजय कुमार यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 अल्का गौड, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमल किशोर, ए0एन0आई0 सोशल मीडिया प्रतिनिधि दिलीप मिश्रा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
———————–

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11 का भव्य शुभारंभ आज, पूर्णिया में जुटेंगे खेल प्रेमी /संजीव मिश्रा
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*नगर निगम सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्णय
भागलपुर25नवंबर2026* ब्रह्मलीन श्री शांति बाबा की 56वीं पुण्यतिथि आज, श्रद्धा और आध्यात्मिक स्मरण का विशेष अवसर