कानपुर09जून*गंगा दशहरा पर भक्तों ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
शिवराजपुर सरैया घाट पर गंगा दशहरा के चलते गंगा तट पर पहुंचे भक्तों ने गंगा स्नान कर जलाश्रय किया।
गंगा दशहरा ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण के रूप में मनाया जाता है। गंगा जी ने पृथ्वी पर आकर राजा भगीरथ के पूर्वजों का उद्धार किया।जिससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई। इसलिए इस दिन गंगा में स्नान और दान का बहुत अधिक पुण्य माना जाता है। भक्तो के गंगा स्नान करने से पाप धुल जाते हैं। इस दिन तरबूज खरबूज आम दान एवम शर्बत वितरण का खास महत्व है। दूरदराज से आए भक्त गंगा स्नान कर जलाभिषेक एवं दान दक्षिणा कर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना बेलपत्र व फूल चढ़ाकर मनोकामना की आस लगाते हैं।
गुरुवार को शिवराजपुर सरैया गंगा घाट पर सुबह प्रात चार बजे से ही शिव भक्तों का गंगा घाट पर ताता लगा रहा शिवराजपुर थाना पुलिस दिन भर गंगा घाट पर मौजूद रही गंगा गहराई में नहाने वाले युवकों को पुलिस फटकार लगाते हुए गंगा तट पर नहाने की अपील करती रही।

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*