*कानपुर नगर, दिनांक 06 अगस्त, 2023*
कानपुर06अगस्त23*राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की पूर्व संध्या पर बुनकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की पूर्व संध्या पर मा0 मंत्री वस्त्रोद्योग एवं रेशम उद्योग विभाग, राकेश सचान की अध्यक्षता में बुनकर सम्मान समारोह का आयोजन एच0बी0टी0यू0 कैम्पस कानपुर में किया गया, जिसमें हथकरघा क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए हथकरघा बुनकरों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मा0 मंत्री जी का स्वागत आयुक्त एवं निदेशक राजेश कुमार जी द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन के0पी0 वर्मा, संयुक्त आयुक्त हथकरघा द्वारा किया गया। समारोह में बुनकर भाइयों के साथ सुनील कुमार संयुक्त आयुक्त उद्योग, पी0सी0 ठाकुर उपायुक्त (प्रवर्तन) एवं कुसुम सहायक निबंधन द्वारा भी अपना उद्बोधन दिया गया एवं हथकरघा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी हथकरघा बुनकरों को प्रदान की गई।
—————
More Stories
पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26* पूर्णिया में शराब माफियाओं का नया पैंतरा फेल: बिना नंबर की ब्रांड न्यू गाड़ी से 231 लीटर विदेशी शराब जब्त, जलालगढ़ में फिल्मी पीछा कर एक धराया
पूर्णिया 3 नवम्बर 2026 *पूर्णिया में छठ महापर्व की तैयारी तेज: DM अंशुल कुमार ने काझा कोठी छठ घाट का किया औचक निरीक्षण
लखनऊ 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*