कानपुर03मई23*कानपुर बोट क्लब की शुरुआत से कानपुर निवासियों के जल क्रीड़ा क्षेत्र में बढ़ते कदम।
जैसा कि आप अवगत है कि कानपुर बोट क्लब की शुरूआत होने से कानपुर ने अब जल क्रीड़ा के क्षेत्र में भी अपना प्रारम्भिक कदम रख दिया है। जल्द ही कानपुर बोट क्लब में जल क्रीड़ा की विश्वस्तरीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेंगी।
वर्तमान में कानपुर बोट क्लब पर्यटन का हब बना हुआ है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आकर गंगा की खूबसूरती को देखते है और बोटिंग भी करते हैं और बोटिंग के दौरान लोगों की जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से पहनने और बोट में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बैठाकर बोटिंग करायी जाती है।
कानपुर बोट क्लब में दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत मण्डलायुक्त, कानपुर के आदेश पर आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कानपुर नगर ने कानपुर बोट क्लब परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं का परीक्षण किया। इस दौरान बोट क्लब परिसर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न स्थलों पर अग्निशमन उपकरण भी स्थापित किये गये।
इसके साथ ही आज दिनांक 03-05-2023 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर के नेतृत्व में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, कर्नलगंज एवं फायर सर्विस टीम द्वारा परिसर में स्थापित अग्निशमन उपकरणों के संचालन कानपुर बोट क्लब के स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस प्रशिक्षण के दौरान वहॉ पर उपस्थित समस्त स्टाफ को परिसर में विद्यमान अग्नि संशय यथा-विद्युत शार्ट सर्किट, एल0पी0जी0 लीकेज इत्यादि की आग को बुझाने एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों से निपटने की विस्तृत जानकारी प्रदान दी गयी।
मण्डलायुक्त कानपुर द्वारा जनहित में कानपुर बोट क्लब परिसर में स्थापित अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को सदैव क्रियाशील स्थिति में बनाये रखने व समय-समय पर अग्निशमन विभाग से उनका स्थलीय निरीक्षण व परीक्षण कराये जाने के निर्देश दिए।
*………………………………*
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री