*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर7जुलाई26*”बुलडोजर के आगे बेबस किसान, मुआवजे की लड़ाई में सुलग उठा कानपुर सिंहपुर का इलाका”*
कानपुर नगर*न्यू कानपुर सिटी योजना को लेकर भूमि अधिग्रहण का विवाद बड़ा जनविरोध बनता जा रहा है। योजना के तहत 153.31 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है, जिसमें 89.69 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा होने और करीब 62 हेक्टेयर भूमि का मुआवजा दिए जाने की बात कही जा रही है*।
*वहीं प्रभावित किसानों का आरोप है कि कई गरीब परिवारों को अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिला, लेकिन उनकी जमीनों पर बुलडोजर चलाकर विकास कार्य शुरू कर दिया गया। किसानों का कहना है कि जो लोग आर्थिक तंगी के कारण अदालत नहीं पहुंच सके, उनकी मजबूरी का फायदा केडीए के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा उठाया लिया गया है*
*कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन को दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज दिखाकर कब्जा करने की कोशिश की गई। विरोध के दौरान महिलाओं के साथ सख्ती, किसानों को हिरासत में लेने और खेतों से जबरन हटाने के आरोप भी सामने आए हैं।पीड़ित किसानों का कहना है कि उनकी आंखों के सामने पुश्तैनी खेती पर बुलडोजर चलता रहा और वे बेबस होकर सब कुछ देखते रह गए। उनका आरोप है कि किसान हित की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कई नेता और संगठन इस संकट की घड़ी में कहीं नजर नहीं आए।*
*किसानों ने भाजपा सरकार और केडीए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उचित मुआवजा और न्याय नहीं मिला तो आने वाले चुनाव में नेताओं के गले में फूलों की माला नहीं जूतों की माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा। हालांकि, किसानों द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर केडीए और प्रशासन का पक्ष अलग है। प्रशासन का कहना है कि भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है।*

More Stories
कानपुर नगर 7जुलाई26* व्यापार मंडल का पुनर्गठन | नए पदाधिकारियों की घोषणा
नोयडा7जुलाई26*स्वर्गीय मास्टर बशीर अहमद (नेताजी) जी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन
लखनऊ7जुलाई26*थाना नाका हिण्डोला पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*