कानपुर नगर28अक्टूबर24*सड़को सड़को पर अतिक्रमण एवम यातायात व्यवस्था सुगम हेतु पैदल गश्त किया गया।
कानपुर नगर से मोनू कुशवाहा की रिपोर्ट यूपीआजतक
*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गई एवं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए यातायात व्यवस्था सुगम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*

आज दिनाँक 28.10.2024 को पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त महोदय (L/O) के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने व क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गयी।

गश्त के दौरान सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों एवं सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम रखने हेतु सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,साथ ही आगामी त्योहार धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर सुदृढ यातायात व सुरक्षा व्यवस्थाओं हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए , इस दौरान मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम भी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*
नई दिल्ली24जून26*FCRA: एनजीओ पर सरकार ने कसा शिकंजा; विदेशी चंदे के नियमों में बड़े बदलाव किए गए,