*कानपुर नगर, दिनांक 27 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर नगर27सितम्बर23*विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों, विद्यार्थियों को डीएम ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों, विद्यार्थियों को जनपद के पर्यटन क्षेत्रों के भ्रमण हेतु जिलाधिकारी विशाख जी ने आज पर्यटन कार्यालय गांधी भवन फूलबाग से बस को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पर्यटन अधिकारी अर्जिता ओझा, अति0 जिला सूचना अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह, सम्बन्धित विद्यालयों के अध्यापकगण व पर्यटन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद कानपुर नगर द्वारा पर्यटन स्थल बिठूर का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भ्रमण यात्रा का रूट गांधी भवन फूलबाग से प्रारम्भ होकर वी0आई0पी0 रोड होते हुये कम्पनी बाग चौराहा से गंगा बैराज होकर बिठूर में समाप्त हुयी। भ्रमण यात्रा में राजकीय बालिका इण्टर कालेज चुन्नीगंज, हरसहाय जगदम्बासहाय इण्टर कालेज पी0रोड, ज्वाला विद्या मन्दिर इण्टर कालेज आंनदबाग, डी0एच0डी0 गर्ल्स इण्टर कालेज, ब्रम्हानन्द कालेज, डी0ए0वी0 कालेज के विद्यार्थियों व अध्यापकगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
——————

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*