कानपुर नगर26नवम्बर24*एसीपी ने निःशुल्क हेलमेट वितरण कर सड़क सुरक्षा के बारे में बताया
कानपुर बिल्हौर में यातायात जागरूकता अभियान की शुरुआत एसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने की बिना हेलमेट चलने वाले वाहन स्वामियों को कड़ी फटकार लगाकर उनको निःशुल्क हेलमेट दिए,वही हेलमेट लगाकर चलने वाले लोगों को पुलिस ने फूल माला पहनाकर स्वागत कर यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।मंगलवार को बिल्हौर एसीपी सुमित रामटेके व सहायक पुलिस आयुक्त प्रशिक्षु कृष्णकांत ने क्षेत्र अरौल में यातायात सड़क सुरक्षा सुगमता के लिए अभियान चलाया।इसमें मुख्य उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। इससे पहले भी कई शहरों में यातायात सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाए गए हैं। एसीपी समित रामटेके ने बताया कि यातायात सुधारने के लिए अभियानों के तहत लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक कर सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया जाता है इस दौरान महिला पुलिस कर्मी साथ पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
जोधपुर21जुलाई26*दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे युवाओं पर बल प्रयोग लोकतंत्र पर कलंक — नरेंद्र शर्मा
लखनऊ21जुलाई2026*UP कैबिनेट के फैसले*विंध्य एक्सप्रेस वे (6 लेन, विस्तारीकरण 8 लेन) प्रस्ताव पास,
लखनऊ21जुलाई26*सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर।