पंजाब26नवम्बर24*जिला स्तरीय 68वां सॉफ्टबॉल टूर्नामैंट शुरू करवाया गया
-मैच में आप नेता व एडवोकेट हरप्रीत सिंह मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे
-लाईब्रेरी व खेलों के सामान के लिए डेढ़ लाख रूपये दिए जायेंगे
अबोहर, 26 नवंबर (शर्मा/ सोनू): सीनियर सैकेंडरी स्कूल अबोहर में जिला स्तरीय 68वां सॉफ्टबॉल टूर्नामैंट शुरू करवाया गया। इस टूर्नामैंट में आप नेता व सीनियर एडवोकेट हरप्रीत सिंह मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने हरी झंडी दिखा कर मैच को शुरू करवाया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बृज मोहन सिंह बेदी, प्रिंसीपल राजेश सचदेवा, महिला विंग की मैडम जतिंद्र कौर, झोरड़खेड़ा स्क्ूल के प्रिंसीपल कश्मीरी लाल विशेषरूप से मौजूद थे। एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसी के तहत विभिन्न खेल मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही स्कूल को लाईब्रेरी व खेलों के सामान के लिए डेढ़ लाख रूपये की ग्रांट दिलाई जायेगी। यह ग्रांट जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन व आप जिला प्रधान सुनील सचदेवा द्वारा अपनेे सरकारी वित्तीय फंड में से दी जायेगी।
फोटो:1, खिलाड़ियों को सम्मानित करते एडवोकेट हरप्रीत सिंह व अन्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जोधपुर21जुलाई26*दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे युवाओं पर बल प्रयोग लोकतंत्र पर कलंक — नरेंद्र शर्मा
लखनऊ21जुलाई2026*UP कैबिनेट के फैसले*विंध्य एक्सप्रेस वे (6 लेन, विस्तारीकरण 8 लेन) प्रस्ताव पास,
लखनऊ21जुलाई26*सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर।