कानपुर नगर23सितम्बर24*बीजेपी सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव में युवा कायस्थ एवं क्षत्रिय चेहरे को बना सकती है प्रत्याशी*
कानपुर महानगर में सीसामऊ विधानसभा सीट भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। जिसका सबसे बड़ा कारण मुस्लिम वोट बैंक है लगातार भाजपा को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है चाहे 2017 का चुनाव हो या 2022 का चाहे लोकसभा चुनाव 2024 ही क्यों ना रहा हो इस सीट से भारी मतों से हार का सामना करना पड़ा है
कानपुर महानगर में महापौर ब्राह्मण सांसद ब्राह्मण कानपुर की अधिकांश सीट पर ब्राह्मण वर्ग के विधायक है अभी तक भाजपा ने कायस्थ एवं क्षत्रिय समाज को लगातार अनदेखा किया है ऐसे में सीसामऊ विधानसभा भी चिंता का विषय बनी हुई है इस बार विधानसभा से क्षत्रिय युवा चेहरे के रूप में सचिवेंद्र सिंह सेंगर (क्रांतिकारी) एवं कायस्थ युवा चेहरे के रूप में (गिरजेश निगम) लाला भाई ने विधानसभा उपचुनाव में आवेदन किया है
संगठन की भी मंशा यही है कि इस बार किसी युवा एवं नए चेहरे को मौका दिया जाए जो इस विधानसभा को जीत की शिखर तक पहुंचा सके साथ ही विधानसभा में कमल खिला सके
क्षेत्रीय लोगों का कहना है अगर विधानसभा का मूल प्रत्याशी होगा तो जीत सुनिश्चित है
More Stories
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*
सहारनपुर 23 सितंबर 26*सहारनपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर है
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी