लखनऊ23मई26हवन यज्ञ और भंडारे के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का समापन
लखनऊ मोहनलालगंज नगर पंचायत मऊ आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का गुरुवार को समापन हो गया दुर्गा माता परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का विश्व शांति एवं सर्वकल्याण की कामना से समापन हुआ। कथा के समापन पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पं. विश्वनाथ तिवारी ने कहा कि आत्मा को जन्म व मृत्यु के बंधन से मुक्त कराने के लिए भक्ति मार्ग से जुड़कर सत्कर्म करना होगा। हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है।यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मन वांछित फल प्रदान करते हैं। पं. विश्वनाथ तिवारी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद्भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कथा के समापन पर संयोजक मंडल में मुख्य रूप से विवेक गुप्ता, आयुष गुप्ता, मनीष तिवारी, संजय गुप्ता, राजा गुप्ता, प्रांशु गुप्ता, पवन गुप्ता अनुज गुप्ता अन्य सदस्यों ने व्यासपीठ पर आरती की। कथा समापन पर पर हजारों लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर अपने परिवारों की सुख-शांति, समृद्धि तथा क्षेत्र में खुशहाली की कामना की |

More Stories
कानपुर नगर24अगस्त2026*मजदूरों की मेहनत पर कथित ‘करोड़ो की वसूली का खेल’!*
सुल्तानपुर24अगस्त26*राष्ट्रगान के अपमान पर भड़के कांग्रेसी, कोतवाली में दी तहरीर*
मथुरा 24 अगस्त 26* गैर प्रान्त की अंग्रेजी शराब ,नगदी व प्रयुक्त गाड़ी सहित 02 अभियुक्त गिरफ़्तार