कानपुर नगर22जुलाई2026*60 लाख की चोरी का खुलासा शातिर चोर को किया गिरफ्तार*
कानपुर नगर से ब्यूरो प्रमुख महेन्द्र सिंह यादव, यूपीआजतक
कानपुर नगर*कानपुर 21 जुलाई कानपुर कमिशनरेट के थाना क्षेत्र पनकी में महज 300 मीटर दुरी पर 11 जुलाई की रात को रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर 60 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था पनकी पुलिस ने लगभग 500 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से शातिर चोर को पकड़ा चोरी में गए सामान जेवर नकदी के साथ बरामद कर मनानीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया
थाना पनकी सी ब्लॉक निवासी सेवानिवृति बैंक प्रबंधक संतोष कुमार शर्मा 17 जून को अपनी पत्नी सुमन के साथ बेटे अरुण की ससुराल में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई गए थे बड़ा बेटा दुबई व छोटा बेटा अमेरिका में नौकरी कर्ता है शातिर चोर ने निशाना बनाकर 15 दिन रेकी करने के बाद आरोपी ने 11 जुलाई की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया अगले दिन सुबह नौकरानी के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो उसने घर के अंदर के दरवाजे के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ पड़ा था फोन के जरिए सूचना परिवार को दी गई संतोष कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ घर वापस लौटे तो देखा की अलमारी व लाकर का सामान बाहर विखरा पड़ा था नकदी और जेवर समेत लगभग 60 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खगालने पर जानकारी हुई कि वह शातिर चोर घर में लगभग ढाई घंटे तक रहकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया घर में रखा सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी उखाड़ कर ले गया संतोष कुमार शर्मा द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर तत्काल तहरीर लेकर करवाई प्रारंभ कर दी गयी डीसीपी पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी लगातर प्रयास कर लगभग 500 सीसीटीवी कैमरे को खगालने के बाद चोर पुलिस की गिरफ्त में आ गया आरोपी अंकुश यादव मूल रूप से मैनपुरी के महाराम गांव का निवासी है जो वर्तमान में पनकी पावर हाउस में रहकर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अकेले ही अंजाम देता है पुलिस ने पकड़े गए चोर के पास से 1.52 लख रुपए नगद व 3 सोने की चैन चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान बरामद किया है पनकी पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान संदिग्ध पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान पनकी पावर हाउस में काम करना बताया तो उसे छोड़ दिया गया था जिसकी फोटो मिलान व मोबइल नंबर को सर्विलांस में लगाकर उसकी पहचान कराई गई जिसके आधार पर उसकी लोकेशन व कैश ट्रांसएक्शन के आधार पर शातिर चोर पकड़ा गया डीसीपी पश्चिम एस. एम कासिम आबिदी ने बताया अंकुश यादव मूल रूप से मैनपुरी का रहने वाला है जिसने पनकी थाना क्षेत्र में 15 दिन रेकी करने के बाद भारतीय स्टेट बैंक के रिटायर्ड बैंक मैनेजर थाना पनकी के पास सी ब्लॉक में रहने वाले संतोष कुमार शर्मा 17 जून घर में ताला लगाकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई गए थे जिनके घर में 11 जुलाई को चोरी की घटना हुई थी जानकारी होने पर एफ. आई. आर दर्ज कराई गई इसके उपरांत पुलिस टीम ने लगातर प्रयास कर चोर को पकड़ा जिसके खिलाफ गुड़गांव में धोखाधड़ी का एक मामले में जेल जा चुका है ऑनलाइन गेमिंग का आदी है जिसमें उसकी काफी नुकसान हुआ जिसकी भरपाई के लिए चोरी की योजना बनाई और अकेले ही चोरी की गई मोटरसाइकिल से फरार हो गया जिसके पास से ₹1.5 लाख नगद व जेवर कीमती सामान बरामद किया गया है सीसीटीवी का डीवीआर को नहर में कहीं फेंक दिया है जिसकी बारामदगी नहीं हो सकी पुलिस टीम में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट चौकी प्रभारी एम. आई.जी बृजेश कुमार उप निरीक्षक मुज्ममिल ,हुसैन सगीर मोहम्मद, आशुतोष यादव हेड कांस्टेबल प्रमील कुमार
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*