July 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ: अखिलेश यादव के प्रदर्शन पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हार की हताशा में विपक्ष माहौल बिगाड़ रहा है। उन्होंने सपा से अपने शासनकाल के कामों का हिसाब देने को कहा। अनिल राजभर ने 2012-17 के दौरान पेपर लीक और भर्ती घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार में कई परीक्षाएं रद्द हुई थीं। उन्होंने UPPSC और शिक्षक भर्ती में अनियमितताओं का जिक्र करते हुए कहा कि BJP सरकार ने परीक्षा व्यवस्था मजबूत की है। STF और CCTV से नकल पर लगाम लगाई गई है। अखिलेश यादव के सड़क प्रदर्शन को उन्होंने ड्रामा बताया।

➡अमेठी: लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर रोजाना लगने वाले जाम से यात्री परेशान हैं। इंडोरामा की रेलवे लाइन पर क्रॉसिंग बंद होने से लंबा इंतजार करना पड़ता है। आधे-आधे घंटे तक वाहनों की रफ्तार थम जाती है और क्रॉसिंग के दोनों ओर 1-1 किलोमीटर तक जाम लग जाता है। डबल लेन हाईवे होने के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। कमरौली थाना क्षेत्र के पास रेलवे क्रॉसिंग का मामला है।

➡दिल्ली: जंतर-मंतर पर पत्थरबाजी में ACP घायल हो गए। पंजाबी बाग ACP जयप्रकाश के माथे पर ड्यूटी के दौरान पत्थर लग गया। घायल ACP को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

➡आजमगढ़: रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कंधरापुर थाना क्षेत्र का है।

➡रायबरेली: ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में युवक का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

➡आजमगढ़: लालगंज विधानसभा में BJP का बूथ सम्मेलन आयोजित हुआ। विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। नूपुर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया।

➡कानपुर: 50 हजार के इनामी आरोपी राजवीर उर्फ ओंकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बर्रा पुलिस ने शिवम सिन्हा को भी दबोचा है। आरोपियों पर गोल्ड लोन और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। राजवीर फिनो पेमेंट बैंक में फील्ड वर्क करता था और अकाउंट वेरिफिकेशन का काम देखता था। गैंग का मास्टरमाइंड सुल्तान मिर्जा फरार है। आरोपियों के खातों में 55 से 60 लाख रुपये मिले हैं। पुलिस ने अब तक 124 खाते ट्रेस किए हैं। 2021 से अब तक 250 करोड़ रुपये के लेनदेन का आरोप है। अब तक 4.25 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए हैं।

➡गाजियाबाद: पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साहिबाबाद पुलिस ने ATM और कैश डिपॉजिट मशीन हैक कर फ्रॉड करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 लाख रुपये नकद, एक स्विफ्ट और एक सेंट्रो कार बरामद हुई है।

➡दिल्ली: पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने 20 जुलाई का वीडियो दिखाते हुए आरोप लगाया कि सुरक्षाबलों ने छात्रों के साथ बर्बरता की। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और उन पर अत्याचार हुआ। उन्होंने दावा किया कि 10 साल में देश में 152 पेपर लीक हुए, लेकिन किसी एक मामले में भी सजा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इससे 7.5 करोड़ छात्र परिवार प्रभावित हुए हैं।

➡सीतापुर: पति की हैवानियत का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में पत्नी को घर से निकालकर सड़क पर पीटने का आरोप है। मां को बचाने के लिए बेटी कोशिश करती रही। वीडियो खैराबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

➡अमेठी: लड़की को घर से भगाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय का युवक कई सालों से लड़की से छेड़खानी करता था और विरोध करने पर धमकी देता था। 2 दिन पहले नाबालिग लड़की को लेकर फरार होने का आरोप है। मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव का है।

➡जालौन: सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। झांसी मंडल कमिश्नर और IG ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 25 जुलाई को CM योगी उरई दौरे पर आ सकते हैं और नवनिर्मित सदर तहसील का लोकार्पण कर सकते हैं।

➡लखीमपुर खीरी: CDO अभिषेक कुमार के निरीक्षण में 3 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियां अनुपस्थित मिलीं। CDO ने मानदेय रोकने और सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए। संबंधित सुपरवाइजर और CDPO का वेतन भी रोका गया।

➡बाराबंकी: PL पुनिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्र अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर हैं और सरकार बात सुनने के बजाय बल प्रयोग कर रही है। उन्होंने छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने की मांग की।

➡दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर SCBA ने पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की है। SCBA ने निर्दोष छात्रों पर कथित बल प्रयोग का विरोध करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

➡हरदोई: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हरदोई पहुंचे। उन्होंने शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा शहीद स्मारक में स्थापित की गई है। डिप्टी सीएम ने शहीद परिवार से भी मुलाकात की।

➡देहरादून: नर्सिंग आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर हंगामे के दौरान 4 नर्सिंग स्टूडेंट्स ने फिनाइल पी लिया। गंभीर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

➡बदायूं: उघैती थाना क्षेत्र के खिरकवारी भूड़ में करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। ट्यूबवेल की झोपड़ी में करंट लगने से हादसा हुआ।

➡गोंडा: सरयू नहर कटने से पूर्व प्राथमिक विद्यालय पानी में डूब गया। मेहनौन गांव में पानी भरने से पढ़ाई प्रभावित हो गई है। स्कूल परिसर पूरी तरह जलमग्न है। ग्रामीणों ने नहर विभाग से तत्काल राहत की मांग की है। मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र का है।

➡बाराबंकी: खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। PL पुनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। धान रोपाई के बाद यूरिया-डीएपी की कमी का मुद्दा उठाया गया।

➡लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि का विरोध तेज हो गया है। गांधीवादी चिंतक संदीप पांडेय ने 3 छात्रों के निष्कासन के खिलाफ चरखा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

➡सीतापुर: नजूल भूमि पर बने मैरिज हाल और दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। कब्जेदारों को 15 दिन में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। करीब 4 बीघा नजूल जमीन पर कब्जे का आरोप है। मामला खैराबाद नगर पालिका क्षेत्र का है।