लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ : यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। DGP राजीव कृष्ण कंट्रोल रूम से निगरानी कर रहे हैं। ADG एलओ अमिताभ यश और IG एलओ एलआर कुमार भी लगातार मॉनिटरिंग में हैं। पूरे प्रदेश से फीडबैक लिया जा रहा है और जिलों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस बल को सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी के आदेश दिए गए हैं। हर स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश हैं।
➡लखनऊ : बलरामपुर अस्पताल में नाबालिग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 15 वर्षीय किशोर को गार्ड ने कथित तौर पर पीटा। गार्ड से जानकारी पूछने पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
➡प्रयागराज : रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार में आग लग गई। कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। CNG टैंक की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। मामला बारा थाना क्षेत्र का है।
➡रामपुर : महिला ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने महिला से पेट्रोल की बोतल छीन ली। महिला पति के खिलाफ कार्रवाई चाहती है। महिला का पति रामपुर CRPF में तैनात है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने महिला को बचाया।
➡महराजगंज: इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। निजी नर्सिंग होम में इंजेक्शन लगाने के बाद मौत का आरोप है। परिजनों ने नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद नर्सिंग होम संचालक और कर्मचारी भाग खड़े हुए। मामला कोठीभार क्षेत्र के केशरी नंदन नर्सिंग होम का है।
➡महोबा: लोकेशन गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दो होमगार्ड सहित 19 नामजद और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। खनिज इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। गैंग के सदस्य NR गाड़ियों को निकलवाते थे। आरोप है कि दो होमगार्ड गैंग के सदस्यों की मदद करते थे। कबरई क्षेत्र में रॉयल्टी चोरी का खेल चल रहा था।
➡कानपुर : दारोगा राजेश मिश्रा का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ऑटो चालक पर डंडा चलाते दिख रहे हैं। मामला नौबस्ता चौराहे का है।
➡अयोध्या : राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक मणिराम दास छावनी में हो रही है। गोविंद देव गिरि, दिनेंद्र दास और अन्य सदस्य बैठक में मौजूद हैं। बैठक की अध्यक्षता नृत्य गोपालदास कर रहे हैं। नए महासचिव को लेकर निर्णय हो सकता है।
➡सीतापुर : टाउन हॉल के कब्जेदार ने कब्जा छोड़ दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों को चाबियां सौंप दी गई हैं। कोर्ट ने 15 दिन में कब्जा छोड़ने का समय दिया था। प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई थी। समय पूरा होने पर नरेश गुप्ता ने कब्जा छोड़ा। मामला सिविल लाइन स्थित टाउन हॉल का है।
➡बहराइच : समाजवादी पार्टी का हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ है। जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। किसान महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान हुआ। पूर्व मंत्री यासर शाह ने अभियान की शुरुआत की।
➡बुलंदशहर : असलहों के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग के वीडियो वायरल हुए हैं। एक युवक पिस्टल लेकर फायरिंग करता दिख रहा है। वीडियो शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
➡दिल्ली :समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन जंतर-मंतर पहुंचा। विधायक अतुल प्रधान छात्रों के लिए खाना लेकर पहुंचे। डेलिगेशन में सपा नेता मनोज काका समेत NCR के बड़े नेता मौजूद रहे।
➡बुलंदशहर : कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने भाजपा बूथ अध्यक्षों को जागरूक किया। 2027 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया। विपक्षी पार्टियां सनातन विरोधी हैं- भूपेंद्र चौधरी।
➡बहराइच : कांग्रेस पार्टी ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्षी नेताओं से बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने सड़क जामकर विरोध जताया। मामला बहराइच शहर के पीपल चौराहे का है।
➡लखीमपुर : छात्रों के साथ बर्बरता के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में डीएम के वाहन को रोककर घेराव किया।
➡सीतापुर : कमलापुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे DM ने VHSND सत्र का औचक निरीक्षण किया। HRP रजिस्टर और आंगनवाड़ी अभिलेखों में खामियां मिलीं। AAA मीटिंग के अभिलेख नहीं मिले। ANM के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। मामला कसमण्डा विकास खंड क्षेत्र का है।
➡चन्दौली : पुलिस और ANTF वाराणसी की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर गिरफ्तार हुआ है। 253 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा गया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 31.62 लाख रुपये बताई जा रही है। टाण्डा कला से घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा गया। कार्रवाई बलुआ थाना पुलिस ने की।
➡बदायूं : 11 साल से फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार हुआ है। बिल्सी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी पर भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। हैदलपुर गांव के पास से गिरफ्तारी हुई।
➡हरिद्वार : 2 साधुओं की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ब्लैकमेल और मंदिर विवाद हत्या की वजह बनी। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी उत्तमगिरी फरार है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। मंदिर में लगे 7 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। मृतक साधुओं पर ब्लैकमेल करने का आरोप सामने आया है। मंदिर पर कब्जे को लेकर विवाद की बात सामने आई है। सोते समय दोनों साधुओं की हत्या का आरोप है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है।
➡गाजीपुर : सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सदर कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्यों और सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंस की जांच की जा रही है। जांच में 51 शस्त्र लाइसेंस से 145 शस्त्रों का सत्यापन किया गया। UP, दिल्ली, पंजाब और अरुणाचल प्रदेश में सत्यापन हुआ। कुछ शस्त्रों की पत्रावलियां गायब मिलीं। अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस की पत्रावली भी गायब बताई गई है।
➡अयोध्या : राम मंदिर में राम धन गबन मामले से जुड़ी खबर है। लवकुश मिश्रा की पत्नी ADA कार्यालय पहुंचीं। निर्माणाधीन मकान मामले में एक माह का समय मांगा गया। मकान का नक्शा दाखिल करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। ADA ने एक माह की मांग ठुकराते हुए 29 जुलाई तक वैध दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए हैं। मामला बनबीरपुर स्थित निर्माणाधीन मकान का है।
————————————————————————————

More Stories
सतना22जुलाई2026*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हर तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगो में भारी आक्रोश, जगह जगह पुतला दहन*
अयोध्या22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर22जुलाई26*कई महीनो से डकार रहे राशन ग्रामीणों का राशन कोटेदार