कानपुर नगर21दिसम्बर23*जिला जज एवं जिलाधिकारी द्वारा कानपुर जेल का औचक निरीक्षण कर संबंधित को दिये निर्देश*
आज दिनांक 21 दिसंबर 2023 को *जिला जज कानपुर नगर श्री प्रदीप कुमार सिंह – द्वितीय एवं जिलाधिकारी विशाख जी.* द्वारा कानपुर जेल के पाकशाला, कारागार चिकित्सालय, महिला बैरक व अन्य बैरकों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय जिला जज द्वारा कारागार की पाकशाला में बनाए जा रहे हैं खाने की गुणवत्ता की जांच की गयी एवं जेल अधीक्षक को खाने की गुणवत्ता व पाकशाला की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ बंदियों द्वारा बताया गया कि उनके पास मुकदमे की पैरवी हेतु अधिवक्ता नहीं है एवं कुछ बंदियों द्वारा बताया गया कि उनके मुकदमे में तलवी नहीं आ रही है, इस संबंध में जेल अधीक्षक को ऐसे बंदियों की सूची तैयार कराकर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। कारागार चिकित्सालय के निरीक्षण के समय कुछ बंदी गंभीर बीमारियों से ग्रसित पाए गए, इस संबंध में निरीक्षण के समय उपस्थित डॉक्टर व जेल अधीक्षक को बंदियों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के समय मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट श्रीमती कुमुदलता त्रिपाठी, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुशील कुमार सिंह, डीसीपी सलमान ताज पाटिल, जेल अधीक्षक बी.डी. पाण्डेय, जेलर व डिप्टी जेलर उपस्थित रहे।
————-

More Stories
नई दिल्ली 21 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
हरिद्वार21 नवम्बर 26*हर की पैड़ी पर दीपों से जगमगाया ईगास बगवाल पर्व, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने धूमधाम से मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व
भागलपुर 21 नवम्बर 26₹1,542 करोड़ की राशि की मिली स्वीकृति, अब गांवों के विकास को मिलेगी नई गति।