*कानपुर नगर, दिनांक 21 जनवरी, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर नगर21जनवरी*गंगा प्रदूषण नियन्त्रण इकाई, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), का नाम बदलकर अधीक्षण अभियन्ता, निर्माण मण्डल, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय) किया गया।
अधीक्षण अभियन्ता श्री ए0 एस0 भाटी ने बताया कि प्रबन्धक निदेशक, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), लखनऊ के आदेशानुसार महाप्रबन्धक, गंगा प्रदूषण नियन्त्रण इकाई, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), बेनाझाबर रोड, कानपुर का नाम बदल कर अधीक्षण अभियन्ता, निर्माण मण्डल, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), बेनाझाबर रोड, कानपुर कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त मण्डल कार्यालय मुख्य अभियन्ता का0क्षे0 (अस्थाई), उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), कानपुर के प्रशासनिक नियन्त्रण में रहेगा तथा मण्डल कार्यालय के अधीन अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), कानपुर देहात। अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड (प्रथम), उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), कानपुर। अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड (द्वितीय), उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), कानपुर। अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), फरूखाबाद। अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय), इटावा जनपदों के खण्ड कार्यालय रहेंगे।
————————-

More Stories
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*
बलिया5अगस्त26*बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन।