जिलाधिकारी अपडेट 20 सितंबर 2023 कानपुर नगर।
कानपुर नगर20सितम्बर23*डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर आयी शिकायतों के निस्तारण एवम उनकी गुणवत्ता के सम्बंध में आयोजन किया गय
जिलाधिकारी श्री विशाख जी द्वारा आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय सप्ताह में रैण्डम आधार पर चयनित शिकायती प्रार्थना पत्रों की निस्तारण आख्याओं के सत्यापन एवं संबंधित शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त किए जाने के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में दिनांक 19/9/2023 को कलेक्ट्रेट, कानपुर नगर में फीड बैक सेशन का आयोजन किया गया।
उक्त फीड बैक सेशन में जनपद के 05 अपर जिलाधिकारियों एवं 06 अपर नगर मजिस्ट्रेगण कुल 11 अधिकारियों के माध्यम से 55 रैण्डम शिकायतों को चिन्हित कर उनकी निस्तारण आख्याओं का परीक्षण तथा शिकायतकर्ता से फीड बैक लिया गया।
◆ प्रत्येक अधिकारी को 5-5 शिकायतों की निस्तारण आख्याओं का परीक्षण कर फीड बैक प्राप्त किया गया।
◆ रैण्डम आधार चिन्हित 55 शिकायतों में कुल 24 विभागों (राजस्व विभाग, नगर निगम, बेसिक शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, माध्यमिक विभाग, विधिक माप व बॉट, मत्स्य विभाग, सिंचाई विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग,, विकास प्राधिकरण, महिला कल्याण विभाग, उपायुक्त श्रम विभाग, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक युनानी अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, खाद एवं रसद विभाग, निबन्धन विभाग, अल्पसंख्यक एवं वक्फ, आवास विकास परिषद, खनन विभाग, औषधि विभाग, दिव्यांग विभाग) की शिकायतें सम्मिलित हुई।
◆ कुल 19 लोगो द्वारा संतोषजनक फीड बैक दिया गया तथा 18 विभागो द्वारा निस्तारित आख्याओं के संबंध में 36 लोगो द्वारा असंतोषजनक फीड बैक दिया गया।
◆ कुल 32 निस्तारण आख्याओं को परीक्षणोपरान्त अस्वीकार किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन अधिकारियों द्वारा समुचित निस्तारण न कर सरसरी तौर पर शिकायतकर्ता को सुने बिना आख्या अपलोड की गयी है। उन मामलों में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी/नोडल अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए।

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,