*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 1 सितंबर 2026*रिटायरमेंट के बाद भी ‘कुर्सी’ का रहा मोह! क्यों कि भ्रष्टाचार की ठोके रखनी थी मज़बूत कील,रामजी अवस्थी पर अधिकारियों की रही मेहरबानी।*
कानपुर नगर *नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी जांच के बीच रिटायर्ड लेखाकार रामजी अवस्थी को लेकर फ़िर खड़े हुए गंभीर सवाल*।
*बताया जा रहा है कि मई 2024 में SIT जांच में नाम सामने आने के बावजूद रिटायरमेंट के बाद भी योजनाबद्ध तरीके से आउटसोर्सिंग के जरिए 45 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर केयर टेकर के पद पर नियुक्त किया गया। उन पर बिलों के भुगतान को लेकर भी कई आरोप लगाए गए हैं और तीन फर्मों के संबंध में SIT जांच चलने की बात रिपोर्ट में सामने आई है।शिकायतें पहुंचती रहीं, लेकिन कार्रवाई ठंडी रही*
*मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि रामजी अवस्थी को अधिकारियों ने रिटायर होने के बाद भी केयर टेकर के पद पर बैठाये रखा,बताया जाता है कि अधिकारियों की कथित मेहरबानी और संरक्षण के चलते शिकायतें दबती रहीं और कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।*
*@all*
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया