अयोध्या 1सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[01/09, 09:14] +91 92195 78008: *पूर्व मंत्री पर लगे हत्या के केस की सुनवाई में बाधा*
*एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट चल रही रिक्त*
*राजकुमार यादव हत्याकांड से जुड़ा 25 साल पुराना मामला*
————————————
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह सहित अन्य आरोपियो के खिलाफ चल रहे 25 साल पुराने हत्या के मामले मे आरोपियो को सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए सोमवार की तारीख नियत रही। फिलहाल जजों के कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बाद एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट का प्रभार किसी को सौंपा नहीं गया है,जिसकी वजह से मामले की सुनवाई बाधित रही। मामले में अगली सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तारीख तय की गई है।
अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाने के पूरेमतऊ गौरा गांव के रहने वादी मुकदमा शिवकुमार यादव ने सात अप्रैल साल 2001 की घटना बताते हुए अपने भाई राजकुमार यादव की साजिशन हत्या के आरोप में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी ने मामले में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह,राम विलास तिवारी,सह आरोपी अशोक कुमार शुक्ल व विजय कुमार को नामजद किया था। मामले में चार्जशीटेड आरोपियो के खिलाफ हत्या सहित अन्य गम्भीर धाराओं मे स्पेशल कोर्ट में विचारण चल रहा है। मामले में सफाई साक्ष्य की कार्यवाही कई तिथियों से लम्बित चल रही है।
[01/09, 09:14] +91 92195 78008: *झटका मशीन से मासूम की मौत मामले में जमानत मंजूर*
*एडीजे प्रथम की अदालत ने आरोपी की अर्जी किया स्वीकार*
————————————
सुल्तानपुर। खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका मशीन की चपेट में आने की वजह से छह साल की मासूम की गैर इरादतन हत्या के आरोप से जुड़े मामले में जेल भेजे गए आरोपी कृष्ण कुमार पांडेय की जमानत अर्जी पर एडीजे प्रथम की कोर्ट में बहस हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनके तर्कों से सहमत होकर आरोपी को बड़ी राहत देते हुए जमानत अर्जी स्वीकार कर लिया है।
लम्भुआ कोतवाली के घरवासपुर गांव के रहने वाले वादी हुबदार ने कुछ दिनो पूर्व की घटना बताते हुए स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी के आरोप के मुताबिक उनकी छह साल की पौत्री साजिरा अमरूद तोड़ने गई थी,इसी दौरान गांव के ही आरोपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के जरिए खेत के किनारे लगाए गए झटका मशीन की चपेट में आने की वजह से उनकी पौत्री की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा लगाते हुए जेल भेजने की कार्रवाई किया था। फिलहाल अदालत ने मामले में आरोपी को राहत देते हुए जमानत अर्जी मंजूर कर लिया है।
[01/09, 09:14] +91 92195 78008: *किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी*
———————————–
सुल्तानपुर। चौदह साल की किशोरी को मोबाईल देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने समेत अन्य आरोपो से जुड़े करीब तीन साल पुराने मामले में स्पेशल जज पाक्सो एक्ट नीरज श्रीवास्तव की अदालत ने फैसला सुनाया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रणजीत सिंह त्रिसुंडी ने बताया कि फैसले में अदालत ने आरोपी मक्खन लाल जायसवाल को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है।
शिवगढ़ थाने के एक गांव के रहने वाले वादी मुकदमा ने 12 मार्च साल 2023 की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी के आरोप के मुताबिक उनकी 14 साल की पुत्री को स्थानीय थाने के एक गांव का रहने वाला आरोपी मक्खन लाल जायसवाल स्कूल से आते-जाते छेड़ता रहा और घटना के दिन उसे मोबाईल देने के बहाने घर से कुछ दूर पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश किया और मामले का ट्रायल पाक्सो की विशेष अदालत में चला। अदालत ने सबूतों के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए आरोपी को बड़ी राहत दिया है।
[01/09, 09:14] +91 92195 78008: *अधिवक्ता संघ चुनाव: 70 वकीलों ने खरीदा पर्चा*
*तीन बार निरस्त हो चुका है चुनाव,चौथी चुनावी प्रक्रिया जारी,आज होगा पर्चा दाखिल*
————————————
सुल्तानपुर। अधिवक्ता संघ के चुनाव के मद्देनजर जारी हुई नई अधिसूचना के मुताबिक सोमवार को नामांकन पत्रों की विक्री हुई। जिसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 70 अधिवक्ता प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। जिसमे ट्रेजरार पद के लिए इस बार महिला उम्मीदवारो ने पर्चा खरीदा है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेन्द्र प्रताप दूबे ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे से दिन में तीन बजे तक इच्छुक प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों को आपराधिक विवरण देने का कालम दिया गया है,जिसे भरा जाना अनिवार्य है,अन्यथा चुनाव कमेटी नियमानुसार कार्यवाही करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं पर्चा दाखिला के दौरान अपना-अपना समर्थन दिखाने व भीड़ जुटाने के लिए ने प्रत्याशियो ने कमर कस ली है और लगातार तैयारी में जुटे हुए है। मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद मैदान में उतरे प्रत्याशियों की पदवार संख्या भी स्पष्ट हो जाएगी,जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस बार चुनाव में 2080 अधिवक्ता मतदाता हिस्सा ले सकेंगे। जारी अधिसूचना के मुताबिक पहली सितंबर को पर्चा दाखिला,दो सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्ति,नामांकन पत्रों की वापसी व वैध प्रत्याशियो की सूची का प्रकाशन, नौ सितंबर को दीवानी के अधिवक्ता भवन में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान, 10 सितंबर को परिणाम आने तक मतगणना एवं 11 सितंबर को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की तिथि घोषित की गई है। एल्डर्स कमेटी ने महासचिव व ट्रेजरार पद के अलावा अन्य सभी पदों पर आरक्षण की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया है और प्रत्याशियो की सुविधा के लिए शुल्क के लिए भी निर्देश जारी किया है।

More Stories
बिजनौर 1 सितंबर 26**घर में शादी और जेब खाली*
जयपुर 1 सितंबर 26*बीजेपी ने 8 मुस्लिमों को दिए टिकट, जयपुर निगम चुनाव में बीजेपी ने 51 महिलाओं को टिकट दिया है*
कानपुर नगर 1 सितंबर 2026*रिटायरमेंट के बाद भी ‘कुर्सी’ का रहा मोह! क्यों कि भ्रष्टाचार की ठोके रखनी थी मज़बूत कील