कानपुर नगर 24दिसम्बर 25*घोड़ों को नहीं मिल रही घास गधे खा रहे च्यवनप्राश*
कानपुर नगर *मुहावरे के आधार पर सरकारी विभागों में ग़रीब समाज से आने वाले हर एक व्यक्ति का हो रहा शोषण*
*गरीबों के लिए चलने वाली सरकारी योजनाओं पर भ्रष्टाचार का लगा हुआ है ग्रहण*
*ग़रीब बुजुर्गों को चाहे वह महिला हो या हो पुरुष,, इनकी आड़ में धनवान भी उठा रहे हैं फायदा*
*राशन कार्ड धारकों में भी गरीबों को मिलने वाले राशन की आड़ में मज़बूत स्थिति वाले भी उठा रहे हैं फ़ायदा,, उनका तो नहीं कटता, लेकिन गरीबों को काट लिया जाता है हर यूनिट पर एक किलो राशन*
*विधवा पेंशन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। केवाईसी और फैमिली आईडी सत्यापन के दौरान खुलासा हुआ कि कानपुर मंडल की 3,392 विधवा महिलाएं इनकम टैक्स भरते हुए भी सरकारी पेंशन का लाभ ले रही हैं। इनमें कानपुर नगर की 1,881 महिलाएं शामिल हैं*।
*महिला कल्याण निदेशालय ने मामले को गंभीर मानते हुए मंडल के सभी जिलों के जिला प्रोबेशन अधिकारियों को गहन सत्यापन के निर्देश दिए हैं। अपात्र पाए जाने पर लाभार्थियों के नाम पेंशन सूची से हटाए जाएंगे। तहसील और ब्लॉक स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है*।
More Stories
अयोध्या 2 नंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अयोध्या 2 नवम्बर 26*बीकापुर में सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर
गोण्डा 2 नवम्बर 26*सपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: सीएम योगी*