*Breaking News kanpur *
कानपुर नगर 19दिसम्बर 25*मेयर प्रमिला पांडेय का औचक निरीक्षण, रैन बसेरों की व्यवस्था पर सख्त रुख*
कानपुर नगर *जच्चा-बच्चा अस्पताल दर्शनपुरवा और लाला लाजपत राय चिकित्सालय स्थित रैन बसेरों का महापौर प्रमिला पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रैन बसेरों में रजाई-गद्दों की उपलब्धता, शौचालयों की साफ-सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था का जायजा लिया गया*।
*निरीक्षण के दौरान दर्शनपुरवा रैन बसेरे में केयरटेकर की गैरहाजिरी पाए जाने पर उससे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। मेयर ने स्पष्ट कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी निराश्रित को असुविधा नहीं होनी चाहिए*।
*महापौर प्रमिला पांडेय ने अपील करते हुए कहा कि “कोई भी निराश्रित सड़क पर न सोए। नगर निगम द्वारा शहर में जगह-जगह निशुल्क रैन बसेरों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है*।”
*साथ ही उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि शेल्टर होम के बाहर शहर में कहीं भी अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यदि नगर निगम के किसी कर्मचारी की अवैध कब्जों को बढ़ावा देने में संलिप्तता पाई गई, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी*।
*मेयर ने आश्वासन दिया कि शेल्टर होम में ठहरने वाले निराश्रितों को ठंड के मौसम में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएंगी*।
More Stories
दिल्ली 2 नवम्बर 26*8वा वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश जनवरी 2027 तक आने की पूरी संभावना….
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26*थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मिर्जापुर पुलिस का शानदार खुलासा,
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26🚔अली बैक के मालिक जावेद को पुलिस का संरक्षण?