July 19, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात19जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे...

कानपुर देहात19जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे…

कानपुर देहात19जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे…

: *मानवीय समझ और नैतिकता के सिद्धांतों की मानव में हो रही है कमी*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर देहात। जब विचार अकड़ जाते हैं तो वे जिज्ञासा का मार्ग बंद कर देते हैं। एक लचीला विचार जहाँ संवाद और विकास को जन्म देता है वहीं अकड़ा हुआ विचार धीरे-धीरे खुद को अंतिम सत्य मान बैठता है। यही वह क्षण होता है जब विचार सिद्धांत का रूप ले लेता है। एक ऐसा ढाँचा जो बदलने से इंकार करता है जो खुद को सुधारने की जरूरत नहीं समझता। ऐसे सिद्धांत समय के साथ मार्गदर्शन की भूमिका छोड़कर नियंत्रण का औजार बन जाते हैं। वे आलोचना को दुश्मनी समझते हैं और हर सवाल को विद्रोह। नतीजा यह होता है कि विचार की जगह जड़ता ले लेती है और तर्क की जगह केवल अनुकरण।
आज शिक्षा समाज और राजनीति के अनेक क्षेत्रों में हम ऐसे जड़ सिद्धांतों को देख रहे हैं जो बदलाव से नहीं डरते बल्कि बदलाव को ही गलत ठहराते हैं। जो स्वयं कभी बदले नहीं पर दूसरों के सोचने की आजादी से चिढ़ते हैं। हमें यह तय करना होगा कि हम विचारों के सहयात्री बनना चाहते हैं या सिद्धांतों के अनुयायी। विचारों को विचार ही रहने देना चाहिए स्वतंत्र, संशयशील और सजीव। जो विचार अकड़ जाए, वह न सच्चा ज्ञान दे सकता है, न बेहतर समाज बना सकता है वह केवल मानसिक अनुशासन का एक बंद खांचा बन जाता है जहाँ सोचने की जगह केवल पालन करने की गुंजाइश बचती है।
[7/19, 6:18 AM] pathakomji8: *महिला संबंधी अपराध में वांछित एक आरोपी को किया गिरफ्तार*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर देहात,,,थाना मंगलपुर पुलिस ने महिला सम्बन्धी अपराध में 01 नफर वांछित अभियुक्त को अपने मजबूत सूचना तंत्र के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त थाना मंगलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 245/2025 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में लेकिन वांछित था,,,

मालूम हो कि जनपद कानपुर देहात पुलिस ने महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 16.07.2025 को वादी के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात पर मु0अ0सं0 245/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम 01 नफर नामजद अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। पुलिसके मुताबिक पीड़िता को भी दिनांक 16.07.2025 बरामदगी कर लिया गया था। पीड़िता के नियमानुसार बयान अन्तर्गत धारा 180 व 183 बीएनएसएस के व मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। मुकदमा उपरोक्त में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी। थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.07.2025 को कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार उर्फ छोटे उम्र 20 वर्ष निवासी कौरू मिर्जापुर कला, थाना मगंलपुर, जनपद कानपुर देहात को हवासपुर तिराहा, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जा रहा है
[7/19, 6:18 AM] pathakomji8: *खंड शिक्षा अधिकारियों के जिला स्तर की ईकाई का हुआ गठन*

*बैनर न्यूज़ ब्यूरो ओउम जी पाठक “अकिंचन”*

 

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश खंड शिक्षा अधिकारी संघ की जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजपुर बीईओ संजय गुप्ता को संरक्षक, अकबरपुर बीईओ मनोज कुमार सिंह को अध्यक्ष, सरवनखेड़ा बीईओ अजीत प्रताप सिंह को महामंत्री, रसूलाबाद बीईओ अजब सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मलासा बीईओ आनंद भूषण को कोषाध्यक्ष बनाने के साथ अन्य पदों पर भी निर्विरोध चुनाव संपन्न कर नव मनोनीत कमेटी का सभी अधिकारियों ने स्वागत किया। संगठन के संरक्षक बनाए गए उप बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने कहा कि अधिकार और हक की लड़ाई में संगठन जिले से लेकर प्रदेश तक लड़ाई लड़ेगा। संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह संगठन खंड शिक्षा अधिकारियों के हितों की रक्षा और उनके पेशेवर विकास के लिए काम करेगा। महामंत्री अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि यह संगठन शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जिससे खंड शिक्षा अधिकारियों को बेहतर ढंग से काम करने और छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और मुंह भी मीठा कराया गया। इस दौरान झींझक खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी, अमरौधा खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वरकांत मिश्रा, डेरापुर खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रजीत सिंह, मैथा खंड शिक्षा अधिकारी सपना सिंह और संदलपुर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह उपस्थित रहे।
[7/19, 6:18 AM] pathakomji8: *दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल*

 

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर देहात,,, थाना बरौर पुलिस टीम ने दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त थाना बरौर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2025 धारा 64(1) बीएनएस में वांछित था,,,

मालूम हो कि जनपद कानपुर देहात पुलिस ने महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 16.07.2025 को वादिनी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना बरौर पर मु0अ0सं0 27/2025 धारा 64(1) बीएनएस बनाम 01 नफर नामजद अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में थाना बरौर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त रविशंकर पुत्र स्व0 तुलसीराम निवासी बरगवां, थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात को दिनांक 17.07.2025 को इमली माता मन्दिर के सामने कोयला भट्टी के पीछे ग्राम निगोही थाना बरौर जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार कर लिया है,,, पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है
[7/19, 6:18 AM] pathakomji8: *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 जुलाई को तहसील भोगनीपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर देहात

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें राम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी व तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। यदि उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर के अनुसार दिनांक 19 जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील भोगनीपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा तथा तहसील डेरापुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील मैथा में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, तहसील रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
[7/19, 6:18 AM] pathakomji8: *मत्स्य पालन हेतु तालाबों का 10 वर्षीय पट्टा आवंटन नीलामी 19 अगस्त को*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर देहात

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी रसूलाबाद ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि तहसील रसूलाबाद के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु निम्नवत् तालाबों का 10 वर्षीय पट्टा आवंटन करने हेतु तहसील रसूलाबाद के सभा कक्ष में दिनांक 19.08.2025 को प्रातः 11:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। आवंटन उ०प्र० राजस्व संहिता 2006 की धारा 61 एवं उ०प्र० राजस्व संहिता नियमावली-2016 के नियम 57 व 58 में विहित प्रक्रिया के अनुसार किया जायेगा।
उक्त तालाबों के आवंटन हेतु नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति नीलामी सम्बन्धी शर्तों व नियमों की जानकारी करने हेतु तहसीलदार रसूलाबाद / नीलाम अधिकारी से संम्पर्क कर सकते है। जिन तालाबों का क्षेत्रफल 2 हेक्टेयर से अधिक है उनकी नीलामी पंजीकृत मछुआ समुदाय से सम्बन्धित समिति के हक में की जायेगी। जिन तालाबों की नीलामी दिनांक 19.08.2025 को न हो सकेगी उनकी नीलामी दिनांक 20.08.2025 व 22.08.2025 को पुनः की जायेगी।
[7/19, 6:18 AM] pathakomji8: *सीमित उदाहरणों पर आधारित नीति होती है अन्यायपूर्ण*

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

कानपुर देहात। किसी भी नीति का आधार गिने-चुने व्यक्तिगत उदाहरण नहीं हो सकते क्योंकि नीतियां बहुसंख्यक के हित और व्यापक प्रभावों को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। पेयरिंग और मर्जर की नीति भी यदि कुछ चुनिंदा विद्यालयों में बच्चों की संख्या शून्य या नगण्य होने के आधार पर तय की गई है तो यह नीतिगत अदूरदर्शिता का सबसे बड़ा प्रमाण है। यह तर्क कि किसी स्कूल में बच्चे नहीं हैं इसलिए आसपास के दूसरे स्कूल को उससे जोड़ दिया जाए या वहां के शिक्षकों को समायोजित कर दिया जाए, प्रशासनिक सुविधा तो हो सकती है पर यह शिक्षा के अधिकार की भावना और ग्रामीण जरूरतों के प्रति गंभीर संवेदनहीनता है। कोई गांव छोटा हो सकता है, पिछड़ा हो सकता है, बच्चों की संख्या कम हो सकती है लेकिन क्या इस आधार पर वहां स्कूल की जरूरत खत्म हो जाती है? क्या सरकार की मंशा बच्चों को स्कूल में लाने की होनी चाहिए या स्कूल को ही बच्चों के पास से हटाने की? आरटीई के समय जब भारत आर्थिक संकटों में था तब भी गांव-गांव स्कूल खोलने का निर्णय हुआ क्योंकि यह माना गया कि स्कूल का अस्तित्व ही शिक्षा की नींव है। आज जब देश आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर है तब स्कूल बंद किए जा रहे हैं और उसे नीति का नाम देकर जायज ठहराया जा रहा है। यह उलटा विकास नहीं तो और क्या है? पेयरिंग के पीछे की तर्कहीनता का एक और पहलू यह है कि यह नीति एक छत के नीचे कई स्कूलों की व्यवस्था करके न केवल प्रबंधन की जटिलता बढ़ा रही है बल्कि शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में भारी भ्रम और असंतोष भी फैला रही है। यदि किसी विद्यालय में बच्चों की संख्या शून्य है तो उसका अलग से अध्ययन हो सकता था एक सर्वेक्षण रिपोर्ट बनती, ग्राम पंचायत की राय ली जाती, शिक्षा विभाग की समिति की अनुशंसा होती तब जाकर कहीं एक जगह विशेष के लिए विशेष निर्णय लिया जाता लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके विपरीत सब पर एक ही नीति की कैंची चला दी गई। यह नीति एक मशीन के तरीके से मानवीय बस्तियों को आंकड़ों में बदल रही है, जहां इंसानी जरूरतों का कोई मूल्य नहीं इसलिए यह जरूरी है कि किसी भी नीति के मूल्यांकन के लिए उस नीति के व्यापक और वास्तविक असर को देखा जाए न कि उसके समर्थन में पेश किए गए इक्का-दुक्का उदाहरणों को। वरना शिक्षा जैसी संवेदनशील व्यवस्था में हम केवल फाइलें ठीक करेंगे, बच्चों का भविष्य नहीं। एक मजबूत और प्रभावी नीति के लिए व्यापक, विविध और प्रतिनिधि उदाहरणों की आवश्यकता होती है जो नीति के दायरे और प्रभाव को सही ढंग से दर्शाते हों। सीमित उदाहरणों पर आधारित नीति, अपूर्ण, अविश्वसनीय और संभावित रूप से अन्यायपूर्ण होती है।
[7/19, 6:18 AM] pathakomji8: *108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा को बनाए और ज्यादा बेहतरीन, ऑन ड्यूटी लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त*,,,,,,,*विभूति नारायण सिंह, ऑपरेशन हेड*

 

*गुरुवार तथा शुक्रवार को 108 102 एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड ने प्रोग्राम प्रबंधक तथा ई,एम,ई के साथ जनपद के विभिन्न लोकेशनों का किया निरीक्षण*

 

*प्रोग्राम प्रबंधक तथा दोनों ई,एम,ई स्तर के कर्मचारियों के साथ बैठकर एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड ने एंबुलेंस संचालन व्यवस्था की जानी हकीकत, दिए आवश्यक निर्देश*

*बैनर न्यूज़ ब्यूरो ओउम जी पाठक “अकिंचन”*

कानपुर देहात,,,,ई,एम,आर,आई ग्रीन हेल्थ सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जनपद कानपुर देहात में शासन के अनुबंध पर संचालित की जा रही 108 /102 एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड विभूति नारायण सिंह ने गुरुवार को जनपद कानपुर देहात पहुंचकर यहां संचालित हो रही उपरोक्त एम्बुलेंस सेवा के विभिन्न लोकेशनों पर एंबुलेंस सेवा के संचालन व्यवस्था, एंबुलेंस वाहनों के रखरखाव की स्थिति, तथा अन्य तमाम बिंदुओं की काफी गहनता से जांच की,,, शुक्रवार को भी उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड ने उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम प्रबंधक सुनील कुमार, एवं एमरजैंसी मैनेजमेंट एजुकेटिव अभिषेक त्रिपाठी तथा राज गौतम के साथ मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल महिला के परिसर में संचालित एंबुलेंस महिला हेल्प डैक्स तथा यहां मौजूद मिले एंबुलेंस वाहनों का काफी बारीकी से निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने प्रोग्राम प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि उपरोक्त एंबुलेंस सेवा को जनपद कानपुर देहात में और ज्यादा विस्तारित करने के प्रयास करें,,, मालूम हो कि उत्तर प्रदेश शासन के अनुबंध पर ई,एम,आर,आई ग्रीन हेल्थ सर्विस प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ नामक निजी संस्था के द्वारा जनपद कानपुर देहात में 108 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन किया जा रहा है,,, गुरुवार को उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड विभूति नारायण सिंह जनपद कानपुर देहात पहुंचे जहां पर उन्होंने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित 108 एंबुलेंस सेवा के कार्यालय में बैठकर उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का कार्य देखने वाले जिम्मेदार लोगों के साथ बातचीत करकेजनपद में संचालित उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के संबंध में जानकारी हासिल की,,,, इसी दौरान श्री सिंह ने एक मुलाकात के दौरान बताया कि उन्हें उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का शासन के अनुबंध पर संचालन कराने वाली कंपनी के द्वारा कई जनपदों का कार्य देखने की जिम्मेदारी दी गई है,,, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह अपने अधिकार क्षेत्रों वाले जनपदों में उपरोक्त एंबुलेंस सेवा को शासन की मंशा के अनुरूप संचालित करवाने की जहां मुहिम चला रहे हैं वहीं अपने अधिकार क्षेत्रो वाले वाले जनपदों में पहुंचकर वह एंबुलेंस कर्मियों को अपने पद के कर्तव्यों के प्रति बेहद सजग होकर पद के कर्तव्यों के निर्वहन करने की प्रेरणा दे रहे हैं,,, एक अन्य सवाल के जवाब में श्री सिंह ने कहा कि जनपद कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन, आदि जनपदों में संचालित उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के संचालन में अगर किसी भी प्रकार की कहीं भी कोई लापरवाही, अथवा किसी भी एंबुलेंस कर्मचारी के द्वारा उपरोक्त सेवा देने के बदले किसी भी प्रकार के धन की मांग की जाती है, एवं किसी भी एंबुलेंस कर्मचारी ऑन ड्यूटी पर नशे की हालत में नजर आता है, एवं एंबुलेंस कर्मी किसी के भी साथ अपने कर्तव्य पालन के दौरान अभद्रता करता है अथवा अपने कर्तव्यों के पालन करने से मना करता है तो उपरोक्त संबंध में जिला स्तर पर प्रोग्राम प्रबंधक के समक्ष निश्चित रूप से प्रमाणो के साथ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है आप सबके सहयोग से ही उपरोक्त एंबुलेंस सेवा को और ज्यादा बेहतर बनाया जा सकता है, शुक्रवार को भी उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड ने जनपद के विभिन्न लोकेशनों का तूफानी दौरा करके एंबुलेंस वाहनों के संचालन की व्यवस्था का काफी बारीकी से निरीक्षण ही नहीं किया बल्कि प्रोग्राम प्रबंधन तथा दोनों इमरजेंसी मैनेजमेंट एजुकेटिव स्तर के कर्मचारियों को उपरोक्त एंबुलेंस सेवा को और ज्यादा और ज्यादा बेहतरीन बनाने के प्रयास किए जाने, एवं लापरवाहों के प्रति कल रुख अपनाए जाने के निर्देश दिए,,,, उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड विभूति नारायण सिंह के साथ प्रमुख रूप से उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम प्रबंधक सुनील कुमार एवं इमरजेंसी मैनेजमेंट एजुकेटिव अभिषेक त्रिपाठी तथा राज गौतम मौजूद रहे,,,
[7/19, 6:18 AM] pathakomji8: *बालिकाओं को मिलेगा आत्मबल, शिक्षिकाएं बनेंगी रोल मॉडल, बालिकाओं के लिए स्पेशल प्रोजेक्ट फार इक्विटी शुरू*

 

 

बैनर न्यूज़ ब्यूरो

लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश सरकार बेटियों के सशक्तीकरण को नई दिशा देने जा रही है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्पेशल प्रोजेक्ट फार इक्विटी के अंतर्गत प्रदेशभर में चयनित 450 मास्टर ट्रेनर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये ट्रेनिंग चार अगस्त से 21 अगस्त के बीच सीमैट, प्रयागराज में नौ बैचों में होगी। इस परियोजना के तहत हर जिले से छह शिक्षक राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित होंगे। ये मास्टर ट्रेनर्स प्रदेश के 45656 उच्च प्राथमिक विद्यालयों की मीना मंच सुगमकर्ता शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण देंगे। इसका उद्देश्य है बालिकाओं को शिक्षा, जीवन कौशल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, लैंगिक समानता और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत करना। यह योजना बालिकाओं को आत्मविश्वास और सुरक्षा का वातावरण देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। शिक्षिकाएं अब सिर्फ पढ़ाने तक सीमित नहीं रहेंगी बल्कि छात्राओं को आत्मरक्षा, नेतृत्व और संवाद कौशल में भी प्रशिक्षित करेंगी। डिप्टी डायरेक्ट बालिका शिक्षा डॉ. मुकेश सिंह के अनुसार इस प्रशिक्षण से शिक्षिकाएं रोल माडल बनेंगी और विद्यालय में बालिकाओं के आत्मबल में स्पष्ट बदलाव दिखेगा। मीना मंच को प्रभावी बनाने की दिशा में यह कार्यशाला निर्णायक साबित होगी। सभी जिलों को कार्ययोजना और दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। यह परियोजना बालिकाओं को समान अवसर और अधिकार दिलाने की दिशा में अहम कदम है।
[7/19, 6:34 AM] +91 94556 42384: *कानपुर देहात न्यूज़*

हरिकृष्ण कश्यप जिलाब्यूरो की रिपोर्ट

थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा 12 घंटे के अंदर छीनैती की घटना का किया सफल अनावरण

दो व्यक्तियों द्वारा हासेमऊ के पास एक महिला का बैग व सामान लिया था छीन

पुलिस अधीक्षक द्वारा लूट की घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमों का किया था गठन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिलखिनी बंबा रोड पर अपराधियों को पकड़ने के लिए की घेराबंदी

पिलखीनी बंबा रोड पर अपराधियों द्वारा अपने को घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से किया फायर

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.