कानपुर देहात12फरवरी26*जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्यवाही*
कानपुर देहात *जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में खान अधिकारी ने बताया कि खनिज अनुभाग, जनपद कानपुर देहात द्वारा तहसील अकबरपुर के अन्तर्गत ईंट-भट्टा फर्म द्वारा स्वीकृत मात्रा से अधिक मिट्टी की निकासी करने पर 03 डम्फर पर कार्यवाही कर अर्थदण्ड रू-75,000 आरोपित कर राजकोष में जमा कराया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-2026 में माह जनवरी 2026 तक कुल राजस्व 3533 लाख रू० राजकोष में जमा कराया गया, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह जनवरी 2025 तक जमा राजस्व 3034 लाख से 499 लाख अधिक है। जिलाधिकारी कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
लखनऊ19मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ19मई26*दुर्गंध ऐसा कि निकलना हुआ मुश्किल,जिम्मेदार ख़ामोश*
मिर्जापुर19मई26*डीएम ने देवापुर से भटौली सेतु को जोडने हेतु किसानो की भूमि क्रय के सम्बंध बैठक कर की समीक्षा