कानपुर देहात12जुलाई24*मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत सत्र 2024-25 के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक।*
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत सत्र 2024-25 के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की अध्यक्षता में मॉ मुक्तेश्वरी सभागार कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा विषय विशेषज्ञों के चयन, परीक्षा की तैयारी के तरीके, सामान्य अध्ययन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी।प्रशिक्षण केन्द्रों पर छात्र संख्या बढ़ाये जाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दर बढ़ाने के निर्देश दिये गये साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों को समयानुसार छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने हेतु पैनल बनाये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर प्रज्ञा शंकर जिला बेसिक शिक्षा अजय कुमार, अधिकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुरभि श्रीवास्तव आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 19अगस्त 26*विकास खण्ड स्तर की योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा*