कानपुर देहात05मई24*पानी निकासी की बंद पड़ी नाली खुलवाने गए अधेड़ पर ईंट-पत्थर व फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई।
नौरंगा लालपुर गांव में रविवार की सुबह पानी निकासी की बंद पड़ी नाली खुलवाने गए अधेड़ पर ईंट-पत्थर व फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। शोर सुनकर लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर मौके पर पहुंची सीओ ने छानबीन शुरू की है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। रूरा थाना क्षेत्र के नौरंगा लालपुर गांव निवासी देवेंद्र उर्फ ठाकुर यादव (55) का पड़ोस के चंद्रभान से नाली से पानी निकासी को लेकर विवाद था। आरोप है कि पड़ोसियों ने नाली बंद कर दी थी। रविवार की सुबह देवेंद्र नाली खोलने गए तो चंद्रभान व उनके परिजनों ने ईंट पत्थर व फावड़े से हमला कर दिया। इससे देवेंद्र उर्फ ठाकुर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो हमलावर घटनास्थल से भाग गए। पति की मौत से पत्नी रीना बदहवास हो गई और पुत्र अमित, अजीत, रामकरण आदि का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर सीओ तनु उपाध्याय व थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की और फॉरेंसिक टीम को बुला कर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कराए। सीओ सदर ने बताया कि प्रथम दृष्टया नाली विवाद की बात सामने आई है। जिसमे आरो
संवाददाता प्रशांत शर्मा कानपुर देहात
More Stories
मुजफ्फरनगर 19 सितंबर 26 हरिओम शर्मा को भाजपा ने सौंपी संगठन की जिम्मेदारी
मथुरा 19 सितंबर 26*बरसाना में धूमधाम से मनाया गया श्री राधा रानी का जन्मोत्सव, भक्ति में सराबोर नजर आया पूरा बरसाना
कानपुर देहात 19 सितंबर 26*कानपुर देहात में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम, पुखरायां कान्हा गौशाला में हुई गौसेवा