कानपुर देहात 4 अगस्त 2025*बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में सफल उद्यमी बैठक का हुआ आयोजन*
कानपुर देहात*आज दिनांक 04.08.2025 को बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में सफल उद्यमी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त स्वतः रोजगार कानपुर देहात गंगाराम उपस्थित रहे। बैठक में आरसेटी द्वारा विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त उद्यमियों ने भाग लिया, जोकि अपने अपने क्षेत्र में कुशलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं और अपनी आजीविका अर्जित कर रहे हैं। मुख्य अतिथि द्वारा उनके कार्य की प्रशंसा की गई और भविष्य में अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक मयंक कटियार तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा 1अगस्त 2026*लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया*
हाथरस1अगस्त26* सिक्कों की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़ ,35 लाख के सिक्कों से भरे 66 बोरे बरामद
बांदा 1 अगस्त 26*पशुपालन विभाग ने शुरू किया “पक्षी बचाओ अभियान”*