February 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात 3 जुलाई 24* मंगलवार रात 27 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी*

कानपुर देहात 3 जुलाई 24* मंगलवार रात 27 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी*

कानपुर देहात 3 जुलाई 24* मंगलवार रात 27 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी*

कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार रात 27 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की गोद भराई हो चुकी थी और 15 जुलाई को बारात आनी थी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है। शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ जसवंतपुर गांव निवासी कन्हैयालाल की 27 वर्षीय पुत्री रूबी घर में रहकर घरेलू कार्य करती थी। पिता ने उसकी शादी रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भगवंतपुर उसरी गांव निवासी अंकित के साथ तय की थी। 15 जुलाई को बारात आनी थी। जिसको लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही थी। रिश्तेदारों सहित क्षेत्र में शादी के कार्ड भी बट गए थे। बुधवार की सुबह रूबी ने माकान के दूसरी मंजिल पर स्थिति कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे का फंदा लागाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रूबी की मौत से मां सुनीता देवी, बहन जय देवी व शोभा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या करने का कोई ठोस कारण पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

Taza Khabar