कानपुर देहात 29 जनवरी 2026**कानपुर देहात पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
कानपुर देहात *रनियां थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है।*
रायपुर कुकहट क्षेत्र से पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 94 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आर्यन पुत्र अमर सिंह (उम्र 30 वर्ष) निवासी सचेंडी, कानपुर नगर अनुज कुमार पुत्र दीपक (उम्र लगभग 22 वर्ष) निवासी हरजिंदर नगर, लाल बंगला, थाना चकेरी, कानपुर नगर
के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक,आरोपी प्लास्टिक के बर्तन बेचने की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहे थे। थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने मय हमराही पुलिस टीम इलाके में फेरी लगाते हुए दोनों युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर रायपुर कुकहट स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में छापा मारा गया, जहां से करीब एक कुंतल गांजा बरामद किया गया।
मौके पर सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह स्वयं पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल अपने निर्देशन में कराई।
फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मौके पर फर्द तैयार की गई है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।
कानपुर देहात पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार