कानपुर देहात 26 अगस्त25*कृषको को तिलहनी फसल तोरिया (लाही) का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का अवसर ।*
कानपुर देहात*उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने बताया कि जिन क्षेत्रों में विभिन्न प्राकृतिक परिस्थितियोंवस कृषकों द्वारा खरीफ की फसल की बुबाई नहीं की जा सकी है या बुबाई की गई फसल नष्ट हो गयी है, ऐसे क्षेत्र के कृषको द्वारा रबी फसल की बुबाई से पूर्व इस अवधि में तोरिया (लाही) फसल की बुबाई सफलतापूर्वक सितम्बर माह के प्रथम पखवाडे में की जा सकती है। प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत तोरिया (लाही) फसल का दो किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट निःशुल्क प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु दिनाँक 01.08.2025 से 31.08.2025 तक की अवधि तक पोर्टल खोला गया है। कृषकों द्वारा पोर्टल पर तोरिया बीज मिनीकिट की बुकिंग की जा सकती है। ऑन लाइन आवेदन करने वाले कृषकों को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि में प्राप्त आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। एक कृषक को केवल एक मिनीकिट प्राप्त हो सकेगा। चयनित कृषकों को पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज मिनीकिट वितरित कराया जायेगा। इच्छुक कृषक निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

More Stories
लखनऊ15जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया15जून26*पूर्णिया का ग्रीन सिटी पार्क बना आकर्षण का केंद्र
लखीमपुर खीरी15जून26*पलिया विधायक रोमी साहनी के समर्थन में उनके आवास पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे