*कानपुर देहात 22 दिसम्बर 2025*किसान सम्मान दिवस-2025“ समारोह एवं जैविक मेला/प्रदर्शनी, फल शाक-भाजी शो का होगा आयोजन।*
*स्व० चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी) की जयंती के अवसर पर दिनांक 23 दिसम्बर को “किसान सम्मान दिवस-2025“ समारोह एवं जैविक मेला/प्रदर्शनी, फल शाक-भाजी शो का होगा आयोजन।*
उप कृषि निदेशक हरी शंकर भार्गव ने बताया कि स्व० चौधरी चरण सिंह, भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी की जंयती के अवसर पर “किसान सम्मान दिवस-2025“ समारोह दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को मनाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के परिपालन में जनपदीय “किसान सम्मान दिवस-2025“ का आयोजन मुख्यालय पर, विकास खण्ड स्तर पर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र दिनांक 23.12.2025 को प्रातः 11ः00 बजे आयोजित किया जायेगा, जिसमें कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन एवं पशुपालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य / सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को एक-एक शॉल एवं प्रशस्ति पत्र तथा जनपद स्तर प्रथम पुरस्कार रू० 7000.00 व द्वितीय पुरस्कार रू० 5000.00 एवं विकास खण्ड स्तरीय पुरस्कार रू0 2000.00 डी०बी०टी० के माध्यम से सीधे बैंक खातें में प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। किसान सम्मान दिवस के सुअवसर पर परम्परागत कृषि विकास योजनान्तर्गत जैविक किसान मेला, फल/शाक-भाजी शो का आयोजन दिनांक 23.12.2025 को प्रातः 11ः00 बजे से जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय में सामुदायिक भवन, ईको पार्क माती में किया जायेगा । उन्होंने समस्त सम्बन्धित विभागो ंसे अनुरोध किया है कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित प्रदर्शनी / स्टाल लगवाते हुए, दिनांक 23.12.2025 को सामुदायिक भवन, ईको पार्क माती में ससमय स्वयं भी प्रतिभाग कर कृषकों को दें विभागीय सुविधाओं की जानकारी प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान करें।

More Stories
कौशाम्बी 20 मार्च 26*राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का छाठवां दिन स्वच्छता के लिए रहा समर्पित*
कौशाम्बी 20 मार्च 26*शाम होते ही विद्युत कटौती से आक्रोशित जनता ने किया प्रदर्शन*
कौशाम्बी 20मार्च 26**जामा मस्जिद में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब*