कानपुर देहात 22दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात कई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[22/12, 5:57 pm] Punit Rania Knp Dehat: *कानपुर देहात 22 दिसम्बर 2025*
*स्व० चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी) की जयंती के अवसर पर दिनांक 23 दिसम्बर को “किसान सम्मान दिवस-2025“ समारोह एवं जैविक मेला/प्रदर्शनी, फल शाक-भाजी शो का होगा आयोजन।*
उप कृषि निदेशक हरी शंकर भार्गव ने बताया कि स्व० चौधरी चरण सिंह, भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी की जंयती के अवसर पर “किसान सम्मान दिवस-2025“ समारोह दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को मनाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के परिपालन में जनपदीय “किसान सम्मान दिवस-2025“ का आयोजन मुख्यालय पर, विकास खण्ड स्तर पर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र दिनांक 23.12.2025 को प्रातः 11ः00 बजे आयोजित किया जायेगा, जिसमें कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन एवं पशुपालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य / सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को एक-एक शॉल एवं प्रशस्ति पत्र तथा जनपद स्तर प्रथम पुरस्कार रू० 7000.00 व द्वितीय पुरस्कार रू० 5000.00 एवं विकास खण्ड स्तरीय पुरस्कार रू0 2000.00 डी०बी०टी० के माध्यम से सीधे बैंक खातें में प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। किसान सम्मान दिवस के सुअवसर पर परम्परागत कृषि विकास योजनान्तर्गत जैविक किसान मेला, फल/शाक-भाजी शो का आयोजन दिनांक 23.12.2025 को प्रातः 11ः00 बजे से जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय में सामुदायिक भवन, ईको पार्क माती में किया जायेगा । उन्होंने समस्त सम्बन्धित विभागो ंसे अनुरोध किया है कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित प्रदर्शनी / स्टाल लगवाते हुए, दिनांक 23.12.2025 को सामुदायिक भवन, ईको पार्क माती में ससमय स्वयं भी प्रतिभाग कर कृषकों को दें विभागीय सुविधाओं की जानकारी प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान करें।
[22/12, 5:58 pm] Punit Rania Knp Dehat: *कानपुर देहात 22 दिसंबर 2025*
*राशनकार्ड से यूनिट पृथक न कराकर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से यूनिट स्थानान्तरण का करायें ऑनलाइन आवेदन*
जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने बताया कि विवाहित महिलाओ की यूनिट उनके ससुराल के राशनकार्ड में स्थानान्तरित किये जाने के दिशा निर्देश निर्गत किये गये है।
उन्होंने समस्त राशनकार्ड धारकों को सूचित किया है कि विवाहित महिलाओं की यूनिट उनके मायके में दर्ज राशनकार्ड से ससुराल में बने राशनकार्ड में स्थानान्तरित कराने के लिए कार्डधारकों को राशनकार्ड से यूनिट पृथक न कराकर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से यूनिट स्थानान्तरण का ऑनलाइन आवेदन कराये। इसके पश्चात् ऑनलाइन आवेदन को सम्बन्धित जनपद के आपूर्ति कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन दे सकते है, जिससे उनके मायके के राशनकार्ड से नाम पृथक किये बिना ही यूनिट स्थानान्तरित हो जायेगी।
[22/12, 5:59 pm] Punit Rania Knp Dehat: *कानपुर देहात 22 दिसम्बर 2025*
*मा० सांसद खेल स्पर्धा का 23 दिसम्बर से होगा आयोजन*
शासन के निर्देशानुसार जिला क्रीडाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि मा० सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक बालिका वर्ग के अनुसार एथलेटिक्स, वालीवॉल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिन्टन, एवं फुटबॉल विधायों में विधायक स्पर्धा के विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों के मध्य दिनांक 23 को एथलेटिक्स, वालीवॉल, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन व 24 दिसम्बर, 2025 को बैडमिन्टन, एवं फुटबॉल प्रतियोगिता प्रातः 09 बजे से जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात कराया जायेगा, साथ ही इस स्पर्धा में सांसद खेल महोत्सव में पंजीकृत खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते है।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*