कानपुर देहात 18 सितंबर 2024 *मकान की दीवार गिरने से दो युवक की मौत, दो दिन की बारिश चलते गिरी दीवार*
कानपुर देहात में मंगलवार रात से हो रही बारिश के चलते मकान की दीवार गिरने से डेरापुर में अलग-अलग जगह पर दो युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बारिश में हादसे का शिकार हुए युवकों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। डेरापुर के ग्राम अंतापुर निवासी कमलेश का 27 वर्षीय बेटा संदीप सिंह उर्फ दीपक लगातार हो रही बारिश के चलते घर के अंदर मौजूद था। इस दौरान मकान की दीवार संदीप के ऊपर गिर पड़ी। वहीं घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में तत्काल मालवा हटाकर संदीप को बाहर निकाल और पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। संदीप की मौत की सूचना पुलिस को अस्पताल प्रबंधन ने दिए। अस्पताल से मेरी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डेरापुर के ग्राम भूपतियापुर निवासी गंगाराम संमिट्टी में दबा देख परिजनों ने शोर मचाना खवार का 28 वर्षी बेटा योगेंद्र कुमार देर रात से हो रही बारिश के चलते घर में मौजूद था। इसी दौरान घर के अंदर बनी कच्ची दीवार व छत योगेंद्र के ऊपर गिर पड़ी। वहीं योगेंद्र को शुरू कर दिया। आसपास के लोग घर के अंदर पहुंचे और मलबे से बाहर निकाल कर योगेंद्र को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस में शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी डेरापुर में बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो हादसे हुए है। जिसमें मकान की दीवार व छत गिरने से दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवकों केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
नई दिल्ली29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
नई दिल्ली29आप्रेल26/यूपीआजतक न्यूज चायनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली29अप्रैल26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*