कानपुर देहात 09 अक्टूबर 2024 *संचारी रोग नियंत्रण के तहत चलाया गया साफ- सफाई अभियान, लोगों को किया गया जागरूक*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० के मार्गदर्शन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से साफ सफाई, एंटी लार्वा छिङकाव तथा अन्य संबंधित गतिविधियों को विभिन्न तहसीलों, ब्लाकों, गांव में कराया गया। इसके अन्तर्गत आज विकास खण्ड रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम कपराठा, ग्राम पंचायत गुजराई, ग्राम बिरसिंगपुर, नगर पंचायत मूसानगर आदि में साफ सफाई, नालियों की साफ सफाई, नाड़ियों की कटाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव, कूड़ा उठान आदि का कार्य किया गया। पशु पालन विभाग द्वारा विकास खण्ड मलासा क्षेत्र के ग्राम सभा बरौर में सूकर पालक के यहां संवेदीकरण के साथ ही लोगों को पम्पलेट आदि के माध्यम से जागरूक भी किया गया।

More Stories
कानपुर नगर24जून26*बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां डॉ. निर्मला सिंह सांगा का अंतिम संस्कार,
जोधपुर24जून26*शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का शर्मनाक बयान लोकतंत्र और युवाओं का अपमान।
पूर्णिया बिहार 24 जून 26 *मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक